फतेहाबाद

नाबालिग ने ताऊ को मारी गोली, हुई मौत—आरोपी फरार

टोहाना (नवल सिंह)
क्षेत्र के गांव कन्हड़ी में एक नाबालिग युवक ने अपने ताऊ को गोली मार दी गई। घायल ने बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी जोगिन्द्र सिंह खुद दल-बल सहित मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जिस हथियार से गोली चलाई गई है, वह भी अवैध था।
जानकारी के अनुसार गांव कन्हड़ी निवासी लगभग 16 वर्षीय साहिल का अपने ताऊ राजू के साथ घरेलू कलह के चलते झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि तैश में आकर उसने अपने ताऊ पर गोली चला दी, जिससे उसका ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन जब उसे हिसार लेकर जा रहे थे तो घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद साहिल मौके से फरार हो गया।
पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने परिवार वालों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर ही यह घटना घटी। शहर थाना प्रभारी अरूणा सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव कन्हडी में एक लड़के ने अपने ताऊ को गोली मार दी है मौक पर पहुच कर जांच की गई।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सोमदत ने लगाया हरियाणा सरकार पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप

Jeewan Aadhar Editor Desk

फतेहाबाद गौरव : गांव ढांड की बेटी जयता देवी गणतंत्र दिवस समारोह पर ऐतिहासिक पलों की बनेगी गवाह

लडक़ों के जन्म की तरह ही लड़कियों के जन्म को भी उत्सव के रूप में मनाना चाहिए : एडीसी

Jeewan Aadhar Editor Desk