पंजाब

सिख भेष में नजर आया अलकायदा कमांडर जाकिर मूसा

चंडीगढ़,
अलकायदा आतंकी जाकिर मूसा के पंजाब में छिपे होने की खबरें आ रही हैं। पंजाब के फिरोजपुर-भटिंडा में जाकिर मूसा सिख भेष में छुपा हो सकता है, जिसकी तस्वीरें भी जारी की गई हैं। इसको लेकर आईबी, सीआईडी और आर्मी इंटेलिजेंस ने इनपुट जारी किया है। बता दें कि जाकिर मूसा के पिछले काफी दिनों से पंजाब में छुपे होने की खबरें आ रही थी। जिसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क थी।

गौरतलब है कि जाकिर मूसा अलकायदा का कमांडर है, बीत दिनों से ही उसके लगातार मूव होने की खबरें थी। पहले पंजाब और फिर राजस्थान में जाकिर मूसा के होने की खबरें थी। इससे पहले भी इनपुट था कि मूसा करीब 7 साथियों के साथ पंजाब में घुसा था।

अभी कुछ दिन पहले ही जाकिर मूसा अपने साथियों के साथ अमृतसर में देखा गया था। यही कारण है कि पुलिस पंजाब में कई ड्रम स्मगलरों के घरों में छापा मार रही है जिसके बारे में अंदेशा है कि उनके आतंकियों के साथ संबंध हो सकते हैं, साथ ही सीमापार से हथियारों और नशीली चीजों के अवैध स्मगलिंग में शामिल भी हों।

गौरतलब है कि जाकिर बुरहान वानी के इलाके त्राल क्षेत्र का रहने वाला है, जिसने 2016 में 8 जुलाई को वानी की मौत के बाद ग्रुप का नेतृत्व संभाला था। वह आतंकी संगठन में शामिल होने से पहले चंडीगढ़ कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और कहा जाता है कि वह बहुत मौज-मस्ती करने वाला युवा था।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

मानव बम बनकर जगदीश टाइटलर की हत्या करना चाहता था बब्बर खालसा का आतंकी

Ex SP को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, भेजे गए जेल

Jeewan Aadhar Editor Desk

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ पुलिस हिरासत में