पंजाब

बेटी के प्रेम विवाह से क्रोधित पिता ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां, 4 की मौत—2 गंभीर

गुरदासपुर,
रविवार को गांव छोटा बल्लाडवाल में हुए गोलीकांड में चार लोगों की मौत हो गई। इस वारदात में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये गोलीबारी ऑनर किलिंग में हुई है। जिसके चलते चार लोगों की जान चली गई। गोली चलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

परिवार के लोगों पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर
बता दें कि गुरदासपुर जिले के घुमन थाना क्षेत्र के छोटा बल्लाडवाल गांव में रविवार तड़के एक व्यक्ति ने एक परिवार के छह सदस्यों पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बटाला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को शुरू में बटाला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

क्या है मामला?
एसएसपी बटाला, रशपाल सिंह ने ‘मीडिया’ को बताया कि मुख्य आरोपी सुखजिंदर सिंह अपनी बेटी के सुखविंदर सिंह के बेटे हरमन सिंह के साथ रिश्ते से खुश नहीं था। सूत्रों ने बताया कि हरमन सिंह एक सप्ताह पहले सुखजिंदर सिंह की बेटी के साथ भाग गया था, जिससे उसका परिवार नाराज चल रहा था।

डीएसपी बटाला हरकृष्ण सिंह के मुताबिक, सुखजिंदर सिंह अपने भाई के साथ रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सुखविंदर सिंह के खेत में गया और परिवार के छह सदस्यों को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी दी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

चार की मौत, दो की हालत नाजुक
DSP हरकृष्ण सिंह ने कहा, “दो पीड़ितों की पहचान जसबीर सिंह और उनके बेटे बबनदीप सिंह के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई, दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।”

एसएसपी राशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुखजिंदर सिंह समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह हरमन सिंह के परिवार पर हमला कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।

Related posts

CM चरणजीत चन्नी : एक तीर से कांग्रेस ने साधे 3 निशाने

Jeewan Aadhar Editor Desk

CBI ने दी क्लीन चिट, SIT ने खोला राज, डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों पर गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरुप चोरी करने का आरोप

मानव बम बनकर जगदीश टाइटलर की हत्या करना चाहता था बब्बर खालसा का आतंकी