हिसार

मेयर का नामांकन पत्र दाखिल करवाने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व मंत्री विपुल गोयल

हिसार,
भाजपा मेयर प्रत्याशी गौतम सरदाना का नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व उद्योग मंत्री विपुल गोयल पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा हार के भय से विपक्षी दल मैदान छोड़कर भाग गए है। लोगों को जाति से ऊपर उठकर विकास के लिए बीजेपी को वोट देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम के चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इनेलो पर जमकर निशाना साधा।

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा हिसार सहित सभी नगर निगम चुनावों में पार्टी ने कार्यकर्ताओं की राय लेकर और लोकतांत्रिक तरीके से उम्मीदवारों का चयन किया। पार्टी ने जब उम्मीदवारों का चयन करना आरंभ किया तो कांग्रेस हार से भयभीत हो गई और चुनावी मैदान से भाग गई। इससे साफ है कि अब पार्टियों को पता चल चुका है कि जातपात और संर्किणता की राजनीति के दिन अब लद चुके है। अब जनता विकास को वोट देती है। ऐसे में कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं बचा। इनेलो महज औपचारिकता निभाने के लिए मैदान में उतरी है। ऐसे में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होनी तय है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम के चुनाव भाजपा की नीतियों पर जनता की मोहर होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर—घर जाकर सरकार की नीतियों का प्रचार—प्रसार करे और भाजपा के प्रत्येक प्रत्याशी को रिकॉर्ड वोटो से विजयी बनाकर प्रदेश की राजनीति में एक नया इतिहास लिखने का काम करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी गुजविप्रौवि हिसार की छात्रा लीजा राजकीय पीजी महाविद्यालय की छात्रा मीनाक्षी

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना महामारी की आड़ मे कर्मचारियों को हटाने सहित अन्य मुद्दों पर कर्मचारी उतरे सङकों पर

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना के चलते अमावस्या का भंडारा नहीं लगाने का निर्णय