राशिफल

7 दिसंबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमानके आने की संभावना है, आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपका दिन शुभ रहेगा।

वृष
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। प्रेम-संबंध में आपको सुखद सरप्राइज मिलने के पूरे चांस है। जरूरी घरेलू काम निपटाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं खत्म हो जाएगी। रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षमता के बल पर आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। गणेश जी की आरती करें, आपके धन में वृद्दि होगी।

मिथुन
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। खानपान से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। घर का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता
की ओर रूझान रहेगा। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी महिला मित्र से काम में मदद मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपके सभी परेशानियों का समाधान होगा।

कर्क
आज आपकी सेहत सामान्य बनी रहेगी। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्यरहेगी। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी बातें शेयर ना करें। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

सिंह
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। लेन-देन के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें| मित्रों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी सभी परेशानियों का समाधान होगा।

कन्या
इस राशि के वर्किंग लोगों के लिए अनुकूल समय है। काम से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। शाम को घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। माता का सहयोग प्राप्त होगा। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपके सभी काम बनेंगे।

तुला
आज आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी रहेगी| आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे| कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखें, अच्छा रहेगा। घर में आपकी मदद से कई काम पूरे हो सकते हैं। तली-भुनी चीजें खाने से बचें, सेहत पर असर डाल सकता है। छोटे बच्चे को पेन गिफ्ट करें, आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के लोगों के जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे। आप डिनर के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं| किसी काम में भाई-बहन से पूरा सपोर्ट मिल सकता है। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी शुभ प्रसंग की योजना बन सकती है। बच्चों की तरफ से खुशियां हासिल होंगी। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको बुजुर्गों का प्रेम और मार्गदर्शन मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। बाहरी यात्राओं का दौर रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी। अपनी उर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। घर में सुखद वातावरण रहेगा। धर्म-कर्म की तरफ रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। यात्रा के कारण आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं, लेकिन शाम तक सब अच्छा होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आपके रिश्तों के बीच मिठास आएगी। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कुंभ
आज आपका रूझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जरूरत पड़ने पर आपको मदद मिल जायेगी। रोजमर्रा के काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपके दिए गये सुझावों पर गौर किया जायेगा। आसपास के लोग आपका साथ देंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। अपने आसपास होने वाले बदलावों को आप तुरंत महसूस कर लेंगे। आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे| चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मीन
आज आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों में लग सकता है। आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। आपका सामाजिक कार्यों में रूझान बढ़ सकता है। आपके कामों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपके गुणों एवं योग्यताओं का फायदा आपको आने वाले दिनों में जरूर मिलेगा। अनाथालय में कुछ दान करें, आपका दिन शुभ रहेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

3 जनवरी 2021: जानें शनिवार का राशिफल

4 फरवरी 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

10 जनवरी 2021: जानें रविवार का राशिफल