राजस्थान

राजस्थान के चुनाव समर में जानें कौन कहां से चल रहा है आगे

जयपुर,
राजस्थान में नई सरकार को लेकर अभी लुका—छिपी का खेल चल रहा है। कांग्रेस बहुमत के पास है लेकिन उसके अंक लगातार नीचे खिसक रहे है। ऐसे में अभी भाजपा और कांग्रेस में बहुत ज्यादा अंतर नहीं रहा है।

जानें रुझनों में कौन आगे और कौन पीछे
— अजमेर उत्तर सीट से शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी 5961 मतों से आगे।
– सिरोही में निर्दलीय संयम लोढा 2379 मतों से आगे।
– थानागाजी से निर्दलीय कांति प्रसाद आगे।
– डूंगरपुर से कांग्रेस के गणेश 43०8 मतों से आगे।
– सांगवाड़ा से भाजपा के शंकर 1377 मतों से आगे।
– शाहपुरा (जयपुर) से कांग्रेस के मनीष यादव आगे।
– तिजारा से भाजपा के संदीप दायमा आगे।
– सरदारशहर से कांग्रेस के भंवर लाल शर्मा, खंडार से कांग्रेस के अशोक बैरवा, भीलवाडा में विट्ठल भाई, बागीदौरा में भाजपा के महेन्द्र सिंह तथा कोलायत से भाजपा की पूनम कंवर आगे।
– राजस्थान के बीकानेर से पूर्व मंत्री बी डी कल्ला भाजपा के गोपाल जोशी से 4500 मतों पीछे।
– कोटा उत्तर से प्रहलाद गुंजल कांग्रेस के शांतिधारी वाल से आगे।
– राजस्थान में सेवादल के अध्यक्ष राकेश पारीक मसूदा से भाजपा विधायक सुशीला पलाडा से 4000 मतों से आगे।
– उदयपुर वाटी से बसपा के राजेन्द्र सिंह गुढा आगे।
– वल्लभनगर से गजेन्द्र सिंह आगे
– लाडपुरा से भाजपा कल्पना सिंह आगे।
– मॉडल से कांग्रेस के रामलाल जाट आगे।
– किशनगढ से भाजपा के विकास चौधरी आगे।
– लक्ष्मणगढ से कांग्रेस के जौहरी मीणा आगे।
– मेडता से रालोपा की इंद्रा आगे।
– चाकसू से कांग्रेस के वेदप्रकाश सौलंकी आगे।
– चुरु से पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ आगे।
– झुंझुनूं से कांग्रेस के बृजेन्द्र ओला 1613 मतों से आगे।
– लूणकरणसर से कांग्रेस वीरेन्द्र बेनीवाल 755 मतों से आगे।
– फुलेरा से कांग्रेस के विद्याधर चौधरी आगे।
— भादरा से माकपा प्रत्याशी कामरेड बलवान सिंह पूनियां आगे।

– राजमंद से उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी 62०० मतों से आगे।

– कोटा दक्षिण से भाजपा के संदीप शर्मा आगे।

– डीग कुम्हेर से कांग्रेस के विश्वेन्द्र सिंह एक हजार मतों से आगे।

– विद्यानगर से निर्दलीय विक्रम सिंह आगे।

– खानपुर से सुरेश गुर्जर आगे।

– रतनगढ से भाजपा के अभिनेष महर्षि आगे

– नदवई से पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द कौर दीपा पीछे।

– राजस्थान के सपौटरा से पूर्व मंत्री गोलमा देवी आगे।

– जालौर से भाजपा के जोगेश्वर गर्ग आगे।

– खण्डेला से निर्दलीय महादेव सिंह खण्डेला आगे

– सांचोर से कांग्रेस के सुखराम विश्नोई आगे। राजस्थान के खींवसर सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल दूसरे चरण में 1345 वोटों से आगे।

– राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल विश्नोई से 7539 मतों से पीछे।

– राजस्थान में सुमेरपुर से भाजपा के जोराम कुमावत आगे।

– अंता से कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी पीछे।

– दूदू से पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर आगे।
– श्रीडूंगरगढ से माकपा के गिरधारी लाल मइया 4000 से अधिक मतों से आगे।
– बस्सी से निर्दलीय लक्ष्मण मीणा आगे

– बांसवाड़ा में निर्दलीय रमीला 1100 मतों से आगे

– सादुलपुर से कांग्रेस की कृष्ण पूनिया 3200 मतों से आगे। सरदारपुरा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा प्रत्याशी शंभू सिंह खेतासर से 6339 मतों से आगे।

– अजमेर उत्तर से शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी 861 मतों से पीछे।

– सिविल लाइंस से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुवेर्दी कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियवास से 5237 मतों से पीछे।

– सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुवेर्दी कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियवास से 5237 मतों से पीछे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल बना अजमेर उपचुनाव

चायवाले ने नेताओं के सामने रखी अनोखी शर्त, कहा- बेटे का रिश्ता कराओ तो देंगे वोट

Jeewan Aadhar Editor Desk

नाबालिग से रेप : भाई 2 घंटे तक दरवाजा खटखटाता रहा—मिन्नतें करता रहा

Jeewan Aadhar Editor Desk