राशिफल

14 दिसंबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा मिलेगा। जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को बदल सकते हैं। इससे आपकी राहें आसान होंगी। आज आपके सकारात्मक विचार दूसरों को भी फायदा दिला सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। अपने आपको फिट रखने के लिये व्यायाम जारी रखें। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, सुख की प्राप्ति होगी।

वृष
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके काम की गति बढ़ेगी। आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ा सकते हैं। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी कार्यक्रम को लेकर जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं। अपने काम से दूसरों को प्रभावित कर लेंगे। अगर आप टेक्निकल फील्ड से जुड़े हैं, तो आज आपकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। बहते जल में फिटकरी का टुकड़ा प्रवाहित करें, सफलता जरूर हासिल होगी।

मिथुन
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतिभा के बल पर आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। आज कुछ कामों को आप तुरंत पूरा कर लेंगे, तो कुछ कामों में आपको थोड़ी देर भी हो सकती है। प्लान के साथ काम करने से सब कुछ ठीक रहेगा। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपको किसी खोज में सफलता मिल सकती है। घर से बाहर जाते समय अपने साथ इलायची के दाने रखें, दिन अनुकूल बना रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। कारोबार में अचानक से उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपको अपने कुछ कामों में फेरबदल करना पड़ सकता है। किसी बड़े व्यक्ति की राय लेना कारगर साबित होगा। आज के दिन अपने मोबाईल की बैटरी चार्ज करके रखें। किसी जरूरी व्यक्ति का फोन आ सकता है। जल्दीबाजी में कार्यों को अंजाम न दें। नये शादी-शुदा जोड़ों को अपने जीवनसाथी का ध्यान रखना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा।

सिंह
आज अपने कार्यों की गति पर ध्यान देने की जरूरत है। पेंडिग काम को पूरा करने में ही आपकी भलाई है। सीनियर से किसी प्रोजेक्ट को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। आज आपका हंसी-मजाक आप पर ही भारी पड़ सकता है। बिजनेस में आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए। पैसों के मामले में पार्टनर से जरूर सलाह लें। जीवनसाथी के साथ बाहर खाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी अपने साथ ले जा सकते हैं। आज मन्दिर में मूंग की दाल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिये नई सौगात लेकर आया है। आपको करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके आस-पास का माहौल अच्छा बना रहेगा। परिवार में सबका सहयोग मिलेगा। लवमेट से आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। कोर्ट- कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों से हर संभव मदद मिलेगी। छात्रों के मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी। मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें, आपके घर की खुशहाली में वृद्धि होगी।

तुला
आज का दिन आपके लिये कुछ खर्चीला साबित हो सकता है। आप बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। बेहतर होगा घर से ही सभी सामान की लिस्ट बनाकर जायें। छात्र आज किसी सवाल पर उलझ सकते हैं। सीनियर से सलाह लेना उचित रहेगा। आज अपने गुस्से को एक तरफ करके सबके साथ मेलजोल बढ़ाने की जरूरत है। शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ रखें। मन्दिर में नारियल का दान करें, समस्यायें दूर होंगी।

वृश्चिक
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऑफिस में आपको अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। दिमाग से मेहनत वाले कार्यों में आप सफल रहेंगे। प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर पर आपकी शादी की बात फाइनल हो सकती है। पैसों के मामले में आपकी स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं, मानसिक रूप से आप फिट रहेंगे।

धनु
आज का दिन आपके लिये सुनहरे पल लेकर आया है। आप अपनी क्षमताओं के बल पर सफलता हासिल करेंगे। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। घर में सबके साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आज परिवार के किसी सदस्य को सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं। आपके दोस्त घर पर मिलने आ सकते हैं। नए बिजनेस के लिये मीटिंग फिक्स कर सकते हैं। कुत्ते को रोटी खिलायें, आर्थिक रूप से लाभ होगा।

मकर
आज आप कुछ ज्यादा ही बिजी रह सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में खटास आ सकती है। आपको सबके साथ प्रेम-भाव बनाकर रखना चाहिए। एकतरफा प्यार में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस के किसी काम में आपको बार-बार कोशिशें करनी पड़ सकती है। बच्चों को अपने प्रोजेक्ट के लिये माता-पिता से हेल्प मिल सकती है। गाय को रोटी खिलायें, कोशिशें कामयाब होंगी।

कुंभ
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। दूसरों का आप पर विश्वास बड़ा फायदा दिला सकता है। सहयोगी अपने काम के लिये आपसे हेल्प मांग सकते हैं। जरूरत पड़ने पर वो भी आपकी हेल्प करेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को अच्छी जगह इंटरनशिप मिल सकती है। स्वास्थ्य क लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। जरूरतमंद को भोजन करायें, दूसरों से मदद मिलती रहेगी।

मीन
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आप लोगों की बातों को ध्यान से सुनने की कोशिश करेंगे। अपने काम की रूपरेखा में बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी से अपने काम के लिये सलाह भी ले सकते हैं। बच्चों पर की गई मेहनत पॉजिटिव रिस्पांस देगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को मुनाफा हो सकता है। आप शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं। मन्दिर में हरी सब्जियों का दान करें, आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राशिफल: 29 दिसंबर, शुक्रवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

20 नवम्बर 2022 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

05 October 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों पर रहेंगे सितारें मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल