राशिफल

18 दिसंबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। इस राशि के साहित्यकार को काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सोसाइटी में आज आपका रूतबा ऊंचा होगा। आप अपने बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं। परिजन का व्यवहार आपके लिए प्यार भरा रहेगा। आप अपने घरेलू उत्तरदायित्व बखूबी निभायेंगे। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, संतान से लाभ मिलेगा।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के लोग अपनी लाइफ में अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी कम्पनी में इंटरव्यू की तारीख फिक्स हो सकती है। आपको अचानक से धन लाभ होगा। आपको जिंदगी के कुछ अच्छे अनुभव होंगे। आपका नजदीकी कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं को समझेगा। मित्रों के साथ आप शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आप किसी पुरानी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। अपने दुश्मनों पर जीत हासिल करने में कामयाब होंगे। मन्दिर में घी का डिब्बा दान करें, आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के कारोबारियों की आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपका कोई मित्र आपसे मिलने के लिए फोन कर सकता है। हो सकता है दोपहर में लंच का प्लान भी साथ में बन जाये। आज दूसरों पर जल्दी विश्वास करने से बचें। पहले चीज़ों को अच्छे से समझ लें, फिर भरोसा करें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है। हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ हो सकता है। आप शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आयेगी। रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। आलस्य के कारण आपके कुछ काम देरी से पूरे होंगे। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी सेहत फिट रहेगी।

कन्या
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने कीमती समय में से कुछ समय अपने परिवार को जरूर दें। कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आपके दाम्पत्य संबंधों में मिठास बनी रहेगी। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। आपके अंदर सकारात्मकता ऊर्जा बनी रहेगी। कुछ लोग आपसे मिलकर प्रभावित होंगे। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, दाम्पत्य संबंध मजबूत बने रहेंगे।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा। कई मामलों में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। रोजमर्रा के काम समय से पूरे न होने पर आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। लोगों की मदद मिलने में कुछ देर हो सकती है। आपके कुछ काम अटक सकते हैं। मंदिर जाकर माथा टेकें, आपका दिन शुभ रहेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके व्यवसाय में कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। भविष्य में वो आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिलेगा। संतान से आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

धनु
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपनी समझदारी से चीज़ों को आसान बना लेंगे। कला के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपकी सेहत तंदरुस्त रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसों के लिहाज से आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आप किसी अपने की समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। गौ माता के चरण स्पर्श करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

मकर
आज परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। अपनी बात मनवाने के लिए आज किसी पर दवाब डालने से बचे रहें। पैसों से जुड़े मामलों को लेकर आप कोई भी फैसला जल्दी में न लें। आपको परेशानी हो सकती है। मंदिर में कपूर दान करें, जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम को शांत मन से करेंगे, तो आपको फायदा जरूर होगा। परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी के साथ पैसों से जुड़ी बात बन सकती है। किसी बड़े व्यक्ति से प्रोजेक्ट के बारे में आपकी बात हो सकती है। अगर आप किसी से अपने मन की बात शेयर करना चाहते हैं, तो आज कर सकते हैं। अपने ईष्टदेव को पुष्प अर्पित करें, धन वृद्धि होगी।

मीन
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल होंगे। आप अपने साथियों के साथ उदार रहेंगे। अहम कार्य में भाई-बहन का पूरा-पूरा सहयोग मिल सकता है । आपके विचार दूसरों के काम आयेंगे। आज किसी काम से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। आपको करियर में कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। माता-पिता के साथ आपके संबंधों में मधुरता आयेगी। सूर्यदेव को नमस्कार करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

4 जून 2022 : जानें शनिवार ​का राशिफल

24 June 2023: मेष, सिंह, मकर राशि वालों का चमक सकता भाग्य, सभी राशियों का जानें राशिफल

21 फरवरी 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk