राशिफल

20 मार्च 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
स्वास्थ्य मध्यम रहेगा अनावश्यक खर्च करने की आदत आपको बदलनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सकीय परामर्श लीजिए ठीक रहेगा। दूर देश से अच्छा समाचार मिलेगा। आपके परिश्रम और संघर्ष की तारीफ होगी और लाभ भी प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। श्री ललिता सहस्रनाम का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग लाल श्वेत।

वृष
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा विश्वास पात्र लोगों के सहयोग से आसानी होगी और न्यायपालिका में जीत होगी। फिर भी अनावश्यक विवाद से बचें। परिजनों की बातों से आपका हृदय दुखी हो सकता है, धर्म और आध्यात्म का अनुशरण आपको आत्मबल प्रदान करेगा। श्री शिव मंदिर में हवन करवाएं पूर्ण लाभ होगा।शुभ रंग हरा काला।

मिथुन
स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, श्वांस या ह्रदय से संबंधित परेशानियों में सीधा डाक्टर से परामर्श करें, लेट—लतीफी न करें। कारोबार में लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। स्थान परिवर्तन पर ध्यान न दीजिए। संतान पक्ष से उत्तम समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में तेजी आएगी और नई योजनाओं के क्रियान्वयन का समय है। श्री गणेश कवच का पाठ करें लाभ होगा।

कर्क
दिन मध्यम है शत्रु पक्ष से तनाव रह सकता है इसलिए धीरज रखिए। शक्ति से नहीं युक्ति से काम बनाइए। धन संपत्ति या शेयर में निवेश करने का उपयुक्त समय नहीं है अभी ध्यान रखें। भाई बंधुओं से संबंध अच्छे नहीं रहेंगे ध्यान दीजिए। माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और लाभ भी होगा। श्री शिव सहस्रनाम का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग लाल श्वेत।

सिंह
दिन मध्यम है शत्रु पक्ष से भी आप पीडित रहेंगे और धन हानि संभव है। इसलिए बडे़ निवेश में सावधानी आवश्यक है। मित्र बंधुओं के सामंजस्य से लंबित कार्य पूरे होंगे व लाभ देंगें।भाग्य साथ देगा और जीवनसाथी से अच्छा समाचार मिलेगा।सन्तान पक्ष को लेकर मन में दुविधा रहेगी। श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करवाएं लाभ होगा। शुभ रंग लाल श्वेत।

कन्या
दिन उत्तम है उत्साह तथा प्रसन्नता रहेगी लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें सावधानी आवश्यक है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी आय में वृद्धि होगी और यात्रा में लाभ मिलेगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी तथा माता की सेवा आपको मनवांछित लाभ प्रदान करेगी। श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करवाएं लाभ होगा। शुभ रंग हरा।

तुला
आपका दिन अच्छा है सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और नए व्यापारिक साझेदार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा नए वाहन की प्राप्ति होगी। धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि रहेगी। तामसिक भोजन और संगति से दूर रहें। गौ सेवा करें कल्याण होगा। संतान का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा ध्यान आवश्यक है। श्री शिव मंदिर में अभिषेक करें लाभ होगा। शुभ रंग हरा काला क्रीम।

वृश्चिक
धन की प्राप्ति में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। धन का अपव्यय दुखदायी होगा इसलिए ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा अनावश्यक चिंता आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेगी ध्यान रखें। लंबी यात्राओं का त्याग करें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग लाल श्वेत।

धनु
स्वास्थ्य मध्यम रहेगा अनावश्यक चिंता परेशानी का कारण बन सकती है समुचित उपचार लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें आत्मविश्वास बनाए रखें। धन का संग्रह करें भविष्य के लिए। जीवनसाथी से प्राप्त धन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। पिता से विवाद संभव है ध्यान रखें। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें लाभ होगा ।शुभ रंग लाल श्वेत पीला।

मकर
दिन उत्तम है उत्साह तथा प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें सोच-विचार के बाद ही कोई फैसला कीजिए। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा सम्मान भी मिलेगा। आपको जीवनसाथी से अच्छा समाचार मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य कमजोर रहेगा ध्यान आवश्यक है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।श्री महाकाली कवच का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग हरा काला क्रीम।

कुंभ
आपका वर्चस्व रहेगा। विश्वास पात्र लोगों के सहयोग मिलने में आसानी होगी। कानूनी कार्यों में उलझ सकते है। मामूली बात पर विवाद संभव है। संतान पक्ष से उत्तम समाचार प्राप्त होंगे और सेवा (नौकरी) का अवसर भी मिलेगा। भाई बंधुओं से संबंध अच्छे रहेंगे परिवार में मांगलिक कार्य होगा। श्री महाकाली सहस्रनाम का पाठ करें लाभ होगा।

मीन
आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी तथा धन की वृद्धि होगी। रुका फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। भाग्य साथ देगा और धार्मिक आयोजन में समय व्यतीत होगा। माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, गौ माता की सेवा आपको मनवांछित लाभ प्रदान करेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है थोड़े समय के लिए। श्री गोपाल सहस्रनाम का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग लाल श्वेत पीला।

Related posts

25 नवंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

18 February 2025 Ka Rashifal : आज स्‍वाति नक्षत्र में मिथुन सहित 5 राशियों के लोगों को मिलेगी शानदार सफलता, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 जनवरी 2023 : जानें शुक्रवार का राशिफल