हिसार

हिसार में 9 वार्डों के आए परिणाम, प्रदेश भर में पार्षदों में कांटे की टक्कर

हिसार,
नगर निगम के चुनाव परिणाम काफी तेजी से आने लगे है। वार्ड नम्बर एक से निर्दलीय अनिल जैन ने एकतरफा जीत हांसिल की है। उन्होंने 3278 वोटो से चुनाव जीत लिया है। वार्ड नम्बर दो से भाजपा की कविता केडिया ने 67 वाटों से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 3 से शालू दिवान ने करीब 1500 वोटो से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 4 से भाजपा के अनिल मानी ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 5 से भाजपा ज्योति महाजन ने करीब 7700 वोटो से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 6 निर्दलीय उम्मेद खन्ना ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 7 से निर्दलीय मनोहर लाल वर्मा ने प्रह्लाद सिंह को हराया। वार्ड नम्बर 8 से भाजपा के भू​पसिंह रोहिल्ला ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 9 से निर्दलीय जयप्रकाश ने जीत हासिल की।
मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी गौतम सरदाना की शुरुआत काफी अच्छी रही। वार्ड नम्बर एक से बढ़त को कायम रखते हुए सरदाना ने आधे राउंड पूरे होने तक करीब 21 हजार वोटो की बढ़त बना ली। गौतम सरदाना ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बड़ी जीत का दावा किया।
रोहतक में भाजपा को शुरुआती झटके लगने आरम्भ हो गए। वार्ड नम्बर एक से निर्दलीय कृष्ण सहरावत ने जीत हासिल की। यहां पर भाजपा प्रत्याशी नीलम पंचाल की जमानत भी जब्त हो गई। वार्ड नम्बर 2 से निर्दलीय सुमन सैनी ने जीत हासिल की है। वार्ड नम्बर तीन से भाजपा के तिलक राज चौहान ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 4 से निर्दलीय धर्मेंद्र गुलिया, वार्ड नम्बर 5 से निर्देलीय गीता देवी, वार्ड नम्बर 6 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश किराड़ ने जीत हासिल की। मेयर चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मनमोहन ने बढ़त हासिल कर रखी है।

यमुनानगर में वार्ड नम्बर 1 से निर्दलीय संजय कुमार, वार्ड नम्बर 2 से भाजपा प्रत्याशी प्रवीन उर्फ पीनी, वार्ड नम्बर 3 से निर्दलीय हरमीन कौर कोहली, वार्ड नम्बर 4 से निर्देलीय देवेंद्र सिंह, वार्ड नम्बर 5 से विनय कुमार, वार्ड नम्बर 6 से भाजपा की प्रीति जोहर, वार्ड नम्बर 7 से भाजपा के राम आसरा, वार्ड नम्बर 8 से निर्दलीय विनोद कुमार मारवा ने जीत हासिल की।
करनाल में वार्ड नम्बर एक में भाजपा प्रत्याशी ने नवीन कुमार ने जीत हासिल की। यहां पर भाजपा प्रत्याशी नवीन कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष कोच को बराबर 2293 वोट मिले। बाद में अधिकारियों द्वारा पर्ची डाली गई, जिसमें नवीन कुमार की जीत हुई। वार्ड नम्बर 2 से निर्दलीय बलविंद्र सिंंह, वार्ड नम्बर 3 से निर्दलीय मनजीत कौर, वार्ड नम्बर 4 से निर्दलीय नीलम, वार्ड नम्बर 5 से भाजपा के जयभगवान कश्यप, वार्ड नम्बर 6 से भाजपा की नीलम सिरसी, वार्ड नम्बर 7 में निर्दलीय सुदर्शन कुमार ने जीत हासिल की। वज

जाखल नगर पालिका में भाजपा के 12 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। पंडूरी नगर पालिका 13 में से 9 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

पानीपत के वार्ड नम्बर एक से भाजपा की अनीता रानी, वार्ड नम्बर दो से पवन वाल्मीकि, वार्ड नम्बर 5 से अनिल बजाज और वार्ड नम्बर 9 ये मीनाक्षी नारंग ने जीत हासिल की। ये चारों भाजपा के उम्मीदवार है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

महाराजा अग्रसेन की जीवनी को पुन: पाठ्यक्रम में शामिल करना स्वागत योग्य : अग्रवाल

आदमपुर में 420 लोगों ने लगवाई कोविड वैक्सीन

Jeewan Aadhar Editor Desk

कूड़ा वाहनों से स्पीकर हटवाना गलत, दोबारा लगवाए निगम : महला