राशिफल

6 जनवरी 2019 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन शुभ है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। किस्मत का साथ भी मिलेगा। नौकरी और बिजनेस संबंधित मामले निपटाने के लिए दिन अच्छा है। थोड़ी-सी कोशिश से आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आप अचानक आने वाली परेशानियों सेनिपट लेंगे। आज आप सफल रहेंगे। काम-काज में जल्दबाजी करने से बचें। कई चीजों को लेकर आपके मन में चिंता और अनिश्चितता का भाव रहेगा।

वृष
बिजनेस के लिए समय अच्छा है। निवेश फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। बस थोड़ा-बहुत सिरदर्द हो सकता है। मतभेद कासामना भी करना पड़ सकता है। शांत और सहनशील रहें तो आपको फायदा भी होगा।

मिथुन
साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। मिथुन राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिल सकता है। पुराने निवेश से भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों से संबंधों में सुधार हो सकता है। जरूरी काम निपट जाएंगे। आप कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। किसी भी बात को बहुत लंबा न खींचें। आज आपकी सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी।

कर्क
एक साथ कई काम हाथ में न लें। आप परेशानी में भी पड़ सकते हैं। कामकाज में या तो मन कम लगेगा या रुकावटें आ सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। इस राशि के कुछ लोग अपनी मेहनत और नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं। कई लोग आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर सकते हैं। कई तरह की सूचनाएं भी आपको मिल सकती हैं। बदन या सिर दर्द से परेशानी हो सकती है।

सिंह
बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे का समय है। निवेश का फायदा भी मिल सकता है। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन भी अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का समय रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका भी आपको मिल सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। खर्चे पर नियंत्रण रखें। अपनी मेहनत के फल से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

कन्या
आज आप जोखिम भरे सौदे करने से बचें। उधार दिया पैसा मुश्किल से वापस आएगा। आज विवाद होने की भी संभावना है। पुरानी बातों से परेशानियां भी और बढ़ सकती हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे। आप कुछ भी बोलने से पहले एक बार जरूर सोच लें। आपके बोलने से विवाद भी हो सकते हैं। काम ज्यादा होने के कारण थकान महसूस हो सकती है। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत में पहले से सुधार होगा।

तुला
आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन आपके लिए सुखमय रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। आज कोई भी काम पूरा करने में आपको सहयोग मिल सकता है। आपकी जरूरतें भी पूरी हो सकती हैं। पैसों से जुड़े कुछ मामले आपके लिए पेचीदा भी साबित हो सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में परेशानियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस के कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपके साथ कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो बेहतर रहेगा कि कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सोच लें। दूसरों के साथ संबंध तनावपूर्ण भीहो सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस में कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं।

धनु
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत से ही सफलता मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम आ सकता है और आप उसमें सफल हो सकते हैं। किसी तरह की बिगड़ी हुई स्थिति सुधारने में आप सफल हो सकते हैं। कोई नजदीकी व्यक्ति आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला हो सकता है।

मकर
आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किस्मत का साथ और नया काम मिल सकता है। बहुत से मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। किसी मामले को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती हैं। पेट संबंधित बीमारियां हो सकती है।

कुंभ
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। दोस्तों के साथ बातचीत से आपकी कुछ टेंशन खत्म हो सकती है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

26 नवंबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

30 नवंबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

20 August 2023 Ka Rashifal : भगवान सूर्य के तेज से 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा, जानें 12 राशियों का राशिफल