राशिफल

23 जनवरी 2019 : जानें बुधवार (माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया) का राशिफल

मेष
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने भविष्य के बारे में विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आसपास के लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। साथ ही आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। ऑफिस में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। हनुमान जी को पुष्प अर्पित करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृष
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। आपकी रुचि किसी एक चीज़ के प्रति अधिक हो सकती है। ऑफिस में कुछ नया हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई-लिखाई के मामले में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बहुत-सी चीजें आपके फेवर में रहेगी। ब्राहमण को कुछ दान करें, आप सभी काम में सफल होंगे।

मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार है, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। इसके अलावा विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। चिडियों क्यों को दाना खिलाएं, सभी लोग मददगार साबित होंगे।

कर्क
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। लवमेट कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिल सकते हैं। आज के दिन आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा। कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है। आपको इससे बचकर रहना चाहिए। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। व्यापार में धीमी गति से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपके कुछ काम अटक सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाने की जरूरत है। आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। शाम को किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। आपको वहां पर अपने कुछ पुराने दोस्त भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्या दूर होगी।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभदायक हो सकता है। आपकी सेहत बेहतर रहेगी। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ होगा। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी दोगुनी हो जायेगी। अगर आप आर्किटेक्ट हैं, तो आपको आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे। पूजा स्थल पर सफेद शंख की स्थापना करके उसकी पूजा करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगा सकते हैं। कुछ कार्यों में आपको जरूरत से ज्यादा समय भी लग सकता है, लेकिन किसी अनुभवी की मदद से आपका काम जल्दी निपट सकता है। आपको किसी भी चीज़ का ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आप किसी रिलेटिव के साथ मिलकर नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपके प्रेम- संबंधों में मिठास आयेगी। गणेश जी को हरा वस्त्र चढ़ाएं, आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे।

वृश्चिक
आज आपका दिन हर्षो-उल्लास से भरा रहने वाला है। आपको अपनों से खूब सारा प्यार मिलेगा। आप और अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। आपके प्रयास सफल जरूर होंगे। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा हो सकता है। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। पेंटिंग से जुड़े छात्रों को बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। मंदिर में फल दान करें, आपकू सभी कोशिशें सफल होंगी।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आप ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपके सगे-संबंधी आर्थिक रूप से आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपका कोई जरूर काम पूरा होगा। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर
आज आपके दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी। साथ ही रिश्तों में मधुरता आयेगी। लेकिन बिजनेस की किसी बात को लेकर आप परेशानी हो सकते हैं। किसी काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम पूरा होने में समय लग सकता है। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। साथ ही रेग्युलर एक्सरसाइज पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

कुंभ
आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ जरुरी काम थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेंगे। आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं, इससे आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे, जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा हो सकता है। होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। आपकी सकारात्मक सोच आपके करियर को एक नई दिशा देगी। अपने गुरु को प्रणाम करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

25 ​नवम्बर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल 16 जून: जानें, क्या कहती है आपकी राशिफल?

15 February 2025 Ka Rashifal : आज धृति योग में बढ़ेगी 5 राशियों की आय, मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk