राशिफल

22 जुलाई 2018 : जानें, क्या कहता है आज आपका राशिफल

मेष:
गणेशजी के अनुसार आज आपका दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अच्छा होगा। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग हैं। आज शुरू किए गए नए कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखे। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

वृषभ:
आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी।

मिथुन:
कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क:
शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन कर सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव हो सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप दुविधा का अनुभव कर सकते हैं।

सिंह:
आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण ना हो, इसका ध्यान रखें। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। नौकरी-पेशावालों को नौकरी में चिंता हो सकती है।

कन्या:
शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। मित्रों के साथ आप खुशहाल रहेंगे। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा।

तुला:
आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण हो सकती है। छाती में दर्द या अन्य किसी परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ वाद-विवाद ना हो, ध्यान रखें। पैसे खर्च हो सकते हैं। समय से भोजन ना मिलने पर क्रोध आ सकता है।

वृश्चिक:
परिजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। आनंददायक प्रवास होगा।

धनु:
पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें। स्वभाव में क्रोध और आवेश हो सकता है। आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता हो सकती है। वाणी पर संयम रखें, लाभ होगा। पैसे का अत्यधिक खर्च हो सकता है।

मकर:
आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

कुंभ:
आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेंगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन:
गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों के साथ वाद-विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दें।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

20 सितम्बर 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 25 दिसंबर, सोमवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

9 January 2025 Ka Rashifal : आज ध्रुव योग के साथ वृद्धि योग में सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों की होगी खूब कमाई, जानें 12 राशियों का राशिफल