देश

आशिक के साथ मिलकर मां ने कर दी बेटे की हत्या, गिरफ्तार

नई दिल्ली,
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में कलयुगी मां ने आशिक के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी। बेटा अपनी मां के रवैये का विरोध करता था, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना न्यू अशोक नगर इलाके की है। जहां एक मां ने अपने बेटे रविंद्र की हत्या कर दी। इस हत्याकांड को उसने आशिक के साथ मिलकर अंजाम दिया। रविंद्र पर पत्थर से वार किया गया। उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया और सिर पर भी जोरदार वार किए गए। जिसके चलते बेतहाशा खून बहने से उसकी मौत हो गई।

मां ने क्यों किया बेटे का कत्ल

कहा जा रहा है कि रविंद्र मां और एक व्यक्ति के बीच संबंध थे। इसे लेकर रविंद्र खुश नहीं था और वह बार-बार इसका विरोध करता था, लेकिन मां इस बात पर बेटे की नाराजगी को दरकिनार करती रही। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मां ने अपने आशिक के साथ मिलकर बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

एंबुलेंस वाले ने जब यह रविंद्र की लाश देखी तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रविंद्र की मां और और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। रविंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कश्मीरः लाल चौक पर तिरंगा फहराने गए शिवसैनिक गिरफ्तार, फारूक ने दी थी चुनौती

बाल तस्करी मामले में BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय से पूछताछ

NGT की शर्तों पर AK सरकार ने हाथ किए खड़े, ऑड-ईवन रद्द

Jeewan Aadhar Editor Desk