राशिफल

30 जनवरी 2019 : जानें बुधवार (माघ, कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि) का राशिफल

मेष
बिना सोचे समझे काम न करें। आज रिश्तेदारों से विवाद संभव है। पारिवारिक परिवेश में आज आपको अपने शांत रहने की आवश्यकता है। परिस्थितियों से निपटने के लिए कूटनीति का उपयोग करें। व्यापारिक कार्य योजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आत्मविश्वास व पराक्रम बढ़ेगा।

वृषभ
पारिवारिक शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। कार्यस्थल पर नवीन उपलब्धियों के साथ लाभ के योग बनेंगे। आज सामाजिक सम्मान मिलेगा। आपका पारिवारिक-जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा। निवेश प्रयासों के लिए दिन अच्छा है जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतरी की ओर ले जाएगी।

मिथुन
दोस्तों के साथ समय का दुरुपयोग न करें। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। समझदारी से विचार कर कार्य करें। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। संतान की उन्नती होगी। आप गर्दन अथवा गले को प्रभावित करने वाली कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आपके परिवार के कुछ सदस्यों का स्वास्थ्य आपके लिए गंभीर चिंता का कारण हो सकता है।

कर्क
परिवार के रीती रिवाजों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। व्यापारीक समस्याओं का समाधान संभव है। लंबे समय से रुका धन मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमियों के लिए समय शुभ नहीं है। स्वास्थ्य के संबंध में आप सर्दी, खांसी अथवा आंखों की शिकायत से पीड़ित हो सकते हैं। नुकसान से बचने के लिए अटकलों से दूर रहें।

सिंह
साझेदारी में ली गई भूमि, आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। विदेश जाने के मन बनेगा। जो बहूत जल्द पूरा होगा। आप करीबी रिश्तेदारों के साथ विवादों में भाग ले सकते हैं और आपके दुश्मन आपको कुछ परेशानियाँ दे सकते हैं। नया उद्यम शुरू करने या अटकलों के लिए समय अच्छा नहीं है। नुकसान होने की संभावना है।

कन्या
व्यापार में आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। क़ानूनी विवाद होने की संभावना है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग बने हैं। वाहन सुख संभव है। प्राधिकरण और रैंक के व्यक्ति आपके पक्ष में होंगे और आप एक उच्च जिम्मेदार पद पर आसीन हो सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय रहेगा और आपके बच्चे आपके लिए गर्व का स्रोत बनेंगे।

तुला
आपसी विवाद से मन उदास रहेगा। कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवारजनों की तरक्की होगी। परिवार में आप का महत्व बढ़ेगा। आर्थिक लाभ संभव है। आपको सचेत रहना चाहिए और खुद को शांत बनाए रखना चाहिए। कार्य क्षेत्र में सुधार संभव है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक
व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कर्ज की पूर्णता होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें, अन्यथा विवाद संभव है। रोजगार में पदोन्नति होगी। वित्तीय मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। विवाह योग्य संतान का वैवाहिक सम्बन्ध पक्का हो सकता है।

धनु
किसी भी कार्य में दुस्साहस नहीं करें। कानूनी काम पक्ष में होंगे। प्रतिस्पर्धा से यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग में उलझ सकते है। आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको नेत्र संबंधी सलाह लेनी चाहिए।

मकर
सेहत का ध्यान रखें। परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। अपनों से कटु वचनों का प्रयोग न करें। नया उद्यम शुरू करने या किसी भी सौदे को अंतिम रूप देने के लिए एक अच्छा समय नहीं है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।

कुंभ
कार्यस्थल पर बिना मांगे सलाह न दें। कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में विलंब नहीं करें। व्यसनों से दूर रहें। आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं जिसके लिए आप दुखी महसूस कर सकते हैं।

मीन
निजी संबंधों में आज कोई फैसला लेना होगा। धार्मिक यात्रा की रूप रेखा बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत स्नेही और प्यार करने वाले होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको सूजन, सिरदर्द और आंखों की शिकायत होने की संभावना है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

15 मई 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

07 October 2023 Ka Rashifal : आज वृष, सिंह, कन्या, तुला और मीन की होगी बल्ले—बल्ले, जानें 12 राशियों का राशिफल

20 जून 2021 : जानें रविवार का राशिफल