राशिफल

27 फरवरी 2019 : जानें बुधवार (फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी) का राशिफल

मेष
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है। साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। संतान पक्ष सेसुख प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आपकी ऊर्जा सेलोग प्रभावित हो सकते हैं। कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। ॐ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी कई योजनाएँ समय से पहले पूरे हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगोंसे आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। पुराने दोस्तोंसे मुलाकात होगी। कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके सभी काम बनेंगे।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नये विचारों पर भी काम कर सकते हैं। ये विचार आपको मुनाफा देने में मदद करेंगे। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान के साथ कुछ विवाद होने की आशंका बन रही है। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही आप संवेदनशील भी हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ अधिक-से- अधिक समय बितायेंगे। आज कुछ मामलों पर आप विचार कर सकते हैं। गणेश जी को हरे रंग का कपड़ा चढ़ाएं, आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। कुछ मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। संतान से कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। इस राशि के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ब्राहमण को कुछ दान करें, आपके धन में वृद्धि होगी।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामलें में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। कुछ लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज भी बन सकती है। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते है। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नई बात आप सीख सकते हैं। कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी रहेगी। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके सभी काम सफल होंगे।

धनु
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा- पूरा साथ मिलेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म से जुड़े हैं, उनको आज कोई बढ़िया ऑफर भी मिलेगा। अनाथालय में कुछ दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा।

मकर
आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। आपके कुछ खास काम अटक सकते हैं। आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिल सकती है। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपकी परेशानियाँ दूर होंगी।

कुंभ
आज आपका दिन शानदार रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा। पक्षियों को दाना खिलाएं, रूका हुआ धन वापस मिलेगा।

मीन
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं। रिश्तों के मामलों में नयापन आ सकता है। आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मंदिर में फल दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

पढ़े—वाह मोदी वाह! ना गोली चलाई…ना हथियार उठाया..फिर भी खून के आंसू पीने को मजबूर हुआ पाकिस्तान

Related posts

1 जून 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

29 सितम्बर 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 30 मार्च 2018, शुक्रवार