राशिफल

1 मार्च 2019 : जानें शुक्रवार (फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी) का राशिफल

मेष
आज आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कई तरह के अनुभव आपको मिल सकते हैं। कोई रचनात्मक काम आपके दिमाग में आ सकता है। कारोबार में सफलता मिल सकती है। लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

वृष
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन
आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। कुछ स्थितियां आपके फेवर में होंगी। खास काम पूरे होंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। गाय को रोटी खिलाएं, रिश्ते मधुर होंगे।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करना पड़ सकता है। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। आपको उनसे बचना चाहिए। सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय- मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। गायत्री मंत्र का पाठ करें। आपकी परेशानी दूर होगी।

कन्या
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। अपने ही लोगों का साथ मिलेगा। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका दिन मंगलमय होगा।

तुला
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आ सकती है। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठा सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं| जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। माता- पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम समय से पूर होंगे।

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कुंभ
आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नियमित कामकाज में आपका मन लगेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

मीन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। कान्हा जी को मिश्री का भोग लगाएं, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

राजनीति के समाचार..घटनाएं..पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे। देश—विदेश की राजनीति..क्रांति से लेकर राजनीति इतिहास—सब कुछ..बस एक क्लिक करके पढ़े।

Related posts

11 मई 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

10 जून 2019 : जानें सोमवार का राशिफल

15 July 2023 Ka Rashifal : मेष से लेकर मीन तक का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

Jeewan Aadhar Editor Desk