राशिफल

5 मार्च 2019: जानें मंगलवार (फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) का राशिफल

मेष
आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। पहले किये गये किसी काम से आपको फायदा मिल सकता है। लेन-देन के मामले में किसी बड़े की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। ब्राहमण को वस्त्र दान करें, आप जीवन में सफल होंगे।

वृष
आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के कारोबारियों को फायदा होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। पिछले कुछ समय से अपने करियर के लिये किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है, जिसे पाकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही कोई नयी परियोजना शुरू की है, तो आज आपको मुनाफ़ा हो सकता है। गाय को हरी घास खिलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मिथुन
आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। किसी काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लें, आपको फायदा जरूर होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जायेगी। आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे। परिस्थितियां भी आपके अनुकूल रहेगी। आपका कोई खास काम दोस्तों की मदद से पूरा हो सकता है। मंदिर में केले का दान करें, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क
आज आपका ध्यान किसी कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। मित्रों से संबंध बेहतर होंगे। बिजनेस के मामले में सब अच्छा ही रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में आपको कोई भी काम नहीं करना चाहिए। घर के बड़े- बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। बड़ों की राय मान लेने में ही आपकी भलाई है। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी। ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

सिंह
आज आपके सभी काम सरलता से पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी की मदद आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचाने में मदद करेगी। आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं| सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। साथ ही किसी काम में ज्यादा भाग-दौड़ से आपको बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग लेना चाहिए। आपके काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। गणेश जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं, आपकी सेहत बेहतर रहेगी।

कन्या
आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन हो सकता है। जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, धन में वृद्धि होगी।

तुला
आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे आज के दिन किसी भी परेशानी वाले काम से आपको बचकर रहना चाहिए। मन में किसी तरह का कोई कंफ्यूजन न रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में बड़े- बुजर्गों की सलाह काम आ सकती है। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। घर पर कोई फूल वाला पौधा लगाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

वृश्चिक
आज आप अपने काम पर ध्यान देने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को बड़े कामों से फायदा हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। हर काम मन लगाकर करने से आपको फायदा होगा। आपको अपनी बात कहने के साथ ही दूसरे की बात भी ध्यान से सुन लेनी चाहिए। इससे आपको ही फायदा होगा। परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिये भी आपको थोड़ी शांति बरतनी चाहिए। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं, आप सभी काम में सफल होंगे।

धनु
आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल जायेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर कर सकते हैं। रिश्तों में पॉजिटिविटि आयेगी। कोई रिश्तेदार आपके घर पर अचानक से आ सकते हैं। इससे घर का वातावरण कुछ बदल सकता है। बच्चे काफी खुश नजर आयेंगे। वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है। आप किसी नई साइट पर काम कर सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े- बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी, आपकी तरक्की सुनिश्चित है। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर
आज कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहेगी, लेकिन किसी भी बात को बोलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। आप कहना कुछ चाहेंगे, लेकिन कह कुछ और देंगे। इससे आपके आसपास के लोगों को कोई गलतफ़हमी भी हो सकती है। आप परिवार के किसी काम में व्यस्त भी हो सकते हैं। छोटे उद्यमियों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी बड़े व्यक्ति के साथ मिलकर अपने काम को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कुंभ
आज बहुत से मामलों में दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। परिवार में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में अचानक हुआ धन लाभ घर की स्थिति को संतुलित कर देगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। आप स्वयं को उर्जावान महसूस करेंगे। आपको पिता से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपको धन लाभ होगा।

मीन
आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है। बिजनेस में अच्छी प्रगति के योग हैं। जीवनसाथी से भी मदद मिलती रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे आप अपने काम बहुत अच्छे से कर पायेंगे। आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी। पैसों से जुड़े किसी मामले को सुलझाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपकी कुछ नए-पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आप उनके साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

राजनीति के समाचार..घटनाएं..पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे। देश—विदेश की राजनीति..क्रांति से लेकर राजनीति इतिहास—सब कुछ..बस एक क्लिक करके पढ़े।

Related posts

31 May 2024 Ka Rashifal : आज शतभिषा नक्षत्र पर 5 राशियों की होगी बल्ले—बल्ले, जानें 12 राशियों का राशिफल

राशिफल: 01 फरवरी 2018, बृहस्‍पतिवार

12 May 2023 Ka Rashifal: मकर और कुंभ समेत इन चार राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल