राशिफल

23 मार्च 2019:जानें शनिवार (चैत्र, कृष्ण पक्ष, तृतीया) का राशिफल

मेष
आज आपके ज्यादातर काम पूरे हो जायेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी के लिये आपको दूसरे लोगों से मदद मिल सकती है। आज जीवनसाथी से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आज ऑफिस का काम जल्द ही निपट जायेगा। आपके मन में किसी काम को लेकर कोई आईडिया आ सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

वृष
आज आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें किसी बड़ी पार्टी में कोई मनचाहा पद मिल सकता है। आज आप मेहनत और लगन से काम करेंगे। साथ ही आपको काम में सफलता भी मिलेगी। आज आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है। उसके साथ खुशी के पल बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। उनके साथ टाइम स्पेंड करने का आपको मौका भी मिलेगा। ब्राह्मण को भोजन कराएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

मिथुन
आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे, जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा हो सकता है। इस राशि के होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। आपकी सकारात्मक सोच आपके करियर को एक नई दिशा देगी। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।

कर्क
आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगा सकते हैं। आज कोई जरूरी काम में आपको जरूरत से ज्यादा समय लग सकता है, लेकिन किसी अनुभवी की मदद से आपका काम जल्द ही पूरा हो जायेगा। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। आप किसी रिलेटिव के साथ मिलकर नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी। आज कोई भी फैसला लेने से पहले आपको सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाने की जरूरत है। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

सिंह
आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। आपको एक साथ कई चीजें पसंद आ सकती है। आज किसी काम से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन काम में सफलता भी मिलेगी। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको रेग्युलर एक्सरसाइज करने की जरूरत है। जरूरतमंद को कुछ दान करें, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

कन्या
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आपको कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। दोस्तों से अपनी मन की कुछ बातें शेयर करेंगे। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। आज आप ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। साथ ही घर के सदस्यों का सहयोग भी प्राप्त होगा। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला
आज सोचा हुआ काम पूरे होने की उम्मीद है। आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। व्यापार में धीमी गति से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आज आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाने की जरूरत है। आज आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। शाम को किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। आपको वहां पर अपने कुछ पुराने दोस्त भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

वृश्चिक
आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार है, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको कोई खास बात पता चल सकती है। ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, सभी लोगों से मदद मिलेगी।

धनु
आज आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभदायक हो सकता है। सेहत के मामलों में आज आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज आप परिवार वालों के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने-फिरने जायेंगे। आज आप किसी काम में जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना ही फायदा होगा। ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर
आज कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। इस राशि के लवमेट आज कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको कुछ रोचक अनुभव प्राप्त होंगे। आज आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन कुछ कम ही लग पायेगा। इससे आपको परेशानी महसूस हो सकती है। कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आज संतान सुख की प्राप्ति होगी। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

कुंभ
आज अचानक कुछ नए स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आज चारों तरफ खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के छात्रों को तरक्की के कई नये ऑप्शन मिलेंगे। आज घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी काम के लिये वाहवाही मिल सकती है। आज आपकी रुचि किसी एक चीज़ के प्रति अधिक रहेगी। आज आप कोई नॉबल पढ़ने का मन बना सकते है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई-लिखाई के मामले में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। आज बहुत-सी चीजें आपके फेवर में रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन
आज आप अपने भविष्य के बारे में विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक रूप से आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज आसपास के कुछ लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। परिवार वालों के किसी काम से यात्रा के योग बन रहे हैं। आज ऑफिस में बॉस से आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को आज शिक्षक का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही उनके कई प्रश्न सॉल्व भी हो जायेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

Related posts

22 जुलाई 2019 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

3 October 2023 Ka Rashifal : मंगलवार को 4 राशियों पर सितारे ​रहेंगे मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

5 November 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों पर सितारों की रहेगी कृपा दृष्टि, जानें 12 राशियों का राशिफल