राशिफल

25 मार्च 2019 : जानें सोमवार का (कृष्ण पक्ष की चतुर्थी) राशिफल

मेष
आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। आज कारोबार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप अपना ध्यान लक्ष्य की ओर बनाएं रखेंगे। आज किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे ।संतान सुख की प्राप्ति होगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष
आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे ।किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते है। आपके लिये बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद होगी। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है। आज आपको जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती है। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आप सभी कामों में सफल होंगे।

मिथुन
आज आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं।घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क
आज किसी खास काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह
आज वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। आपके माता-पिता की सेहत में सुधार होगा।ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरित हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

कन्या
आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला
आज बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृश्चिक
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं,रिश्ते बेहतर होंगे।

धनु
आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा।माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्राँग रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, धन लाभ होंगे।

मकर
आज आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है।आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिये आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

कुंभ
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में आपको धन लाभ होगा।आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

Related posts

22 सितम्बर 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 January 2024 Ka Rashifal : बुध बदलेंगे आज अपनी राशि, चमक जायेंगे मेष,मिथुन और इन राशियों के सितारे, बनेगा बुधादित्य राजयोग

राशिफल: 23 दिसंबर, शनिवार

Jeewan Aadhar Editor Desk