देश

भारत बना विश्व की चौथी बड़ी शक्ति, मोदी ने किया ऐलान

नई दिल्ली,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम अपना संदेश दिया। इस संदेश से पहले उन्होंने कैबिनेट की बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत ने आज अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। भारत चौथा देश जिसने यह उपलब्धि हासिल की। अमेरिका, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा बड़ा देश बना है। भारत में बनी मिशाइल A-SAT एक लाइव स्टेलाइट को केवल 3 मिनट में मार गिराया गया। मिशन शक्ति बहुत कठिन मिशन था। इसमें बहुत ही उन्नत क्षमता की आवश्यकता थी। वैज्ञानिकों ने इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

यह पूरा मिशन भारत में ही विकसित मिशाइल द्वारा पूरा किया गया। इसके लिए सभी वैज्ञानिकों को प्रधानमंत्री ने बधाई दी। अंतरिक्ष को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि आज हमारे पास बहुत से उपग्रह है जो अलग—अलग क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे है। सभी वर्ग को इन उपग्रह का फायदा मिल रहा है।
आज की सफलता को एक समृद्ध और शांतिपूर्ण राष्ट्र के रुप में देखना चाहिए। सभी भारतवासियों को भविष्य की सुरक्षा को आत्मविश्वास के साथ करना है। पूरे के लोगों की योग्यता पर मुझे पूरा विश्वास है। हम एकजुट होकर सुरक्षित और विकसित भारत का निर्माण करे। मैं ऐसे भारत की कल्पना करता हूं जो विश्व से दो कदम आगे चल सके।
प्रधानमंत्री को लाइव सुनने के लिए यहां क्लिक करे—

Related posts

BJP समर्थकों ने बुल्डोजर से तोड़ी व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति

ब्राजील—आॅस्ट्रेलिया के कारण भारत—पाकिस्तान हुए एक—जानें पूरी जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

संघ के एक प्रचारक ने ढहा दिया लेफ्ट का दूर्ग त्रिपुरा