बिजनेस

मोदी के संबोधन से भयभीत हुआ बाजार, 30 मिनट में सेंसेक्स गिरकर उछला

मुंबई,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश को संबोधित किया। इस संबोधन की जानकारी उन्‍होंने दोपहर 11.23 बजे ट्वीट कर दी। पीएम मोदी के ट्वीट के बाद शेयर बाजार पर भी असर देखने को मिला। पीएम के ट्वीट के बाद शेयर बाजार के सेंसेक्‍स की शुरुआती बढ़त में करीब 70 अंकों की गिरावट आई है और यह 38,300 के स्‍तर पर आ गया। वहीं निफ्टी भी करीब 25 अंक तक लुढ़क कर 11,500 के स्‍तर पर कारोबार करने लगा। हालांकि पीएम मोदी के संबोधन के बाद शेयर बाजार की बढ़त 200 अंक से ज्‍यादा हो गई।
इससे पहले सप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 138.62 अंक (0.36%) और निफ्टी 48.20 अंक (0.42%) के उछाल के साथ क्रमशः 38,372.03 और 11,531.45 पर खुले। कारोबार के शुरुआती 30 मिनटों में ही सेंसेक्‍स 200 अंक तक मजबूत हुआ। बता दें कि मंगलवार को सेंसेक्स 424.50 अंक की छलांग लगाकर 38,233.41 और निफ्टी 129 अंक की तेजी के साथ 11,483.25 अंक के स्‍तर पर बंद हुआ।

Related posts

बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 2 माह के लो लेवल पर

Jeewan Aadhar Editor Desk

SBI ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगे हो गए आपके लोन

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना महामारी के बीच भारत बनेगा विश्व की अर्थिक शक्ति, 1000 विदेशी कंपनियों ने को पसंद आया भारत