बिजनेस

मोड़ने पर टूट रहे ₹ 500 के नोट, ध्यान रखना जरूरी

सांगली,
महाराष्ट्र के सांगली में 500 रुपये के नोट टूटने की घटना घटी है। जैसे ही इन नोटों को मोड़ा जाता है नोट के टुकड़े हो जाते हैं। इन नोटों को लेकर जब बैंक में ले जाया गया तो उन्होनें कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण केमिकल रिएक्शन से यह संभव हो सकता है। मामला अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) तक पहुंच गया है। जिसकी जांच की जा रही है। सांगली के विटा शहर में रहने वाली एक महिला दिहाड़ी मजदूर है। जिसे मजदूरी के 7 हजार रुपये मिले थे।
बैंक ने टूट हुए नोट लेने से मना किया
महिला मजदूर ने ये सभी रुमाल में बांधकर पॉकेट में रख लिए। जब दो दिन पहले उसने नोटों को पॉकेट से निकाला तो वे टूटने लगे। पड़ोस में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अनिल राठोड़ को उसने अपनी समस्या बतायी। अनिल राठोड़ ने बताया की जब महिला शिकायत लेकर आयी तो पहले लगा कि ये नकली नोट हो सकते है। लेकीन ऐसे नही था। नोट असली ही थे। इसके बाद नजदीकी एसबीआई शाखा में नोट ले जाने पर उन्होंने टुकड़े हुए नोटों को लेने से मना कर दिया।
नोट के मुड़ते ही टुकड़े होने से महिला मजदूर सदमें में आ गई। विटा की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ने कहा कि बढ़ती गर्मी और केमिकल रिएक्शन के चलते यह होना संभव है। फिर भी जांच के लिए ये नोट रिजर्व बैंक के पास भेजे गए हैं। इन नोटों की अब जांच की जाएगी। इस घटना से दिहाड़ी मजदूरी का काम करने वाली इस महिला को सदमा पहुंचा है। बैंक नोट बदलकर नहीं दे रहा है। यह उसकी जमा पुंजी थी जो की उसने संभालकर रखी थी। अब उन्हें आरबीआई से क्या जवाब आता है उसका इंतजार है।

Related posts

डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार मजबूत और कच्चा तेल हो रहा सस्ता

चेक बाउंस हुआ तो होगी 2 साल की जेल

सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर..रुपया और गिरा