राशिफल

25 मई 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। पार्टनर आपकी हर बात को समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी लेंगे। रिश्तों के मामले में नयापन आयेगा । करियर में नया करने के बारे में सोच सकते हैं। लोग आपसे खुश रहेंगे। कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको नए और अच्छे मौके मिलेंगे। मंदिर में तिल दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।
वृष
आज दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आज आप कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आज आपको नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल होंगे। आज आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। किसी रचनात्मक काम से आपको फायदा होगा। आपका कुछ समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आज घर में किसी शुभ प्रसंग का आयोजन भी हो सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपको धन लाभ होगा।
मिथुन
आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना बन रही है। सबके साथ मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। प्रेम-प्रसंग में सब कुछ अच्छा रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई नई बात सीख सकते हैं। किसी काम से आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये बहुत सुखद रहेगी । व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति होगी। आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके सभी काम सफल होंगे।
कर्क
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप कोई नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपके ऊपर काम का प्रेशर आ सकता है। आपके कुछ खास काम अटकने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधा कुछ कमी हो सकती है। कला और साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। जरूरतमंद को कुछ दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।
सिंह
आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। आपको संभलकर बात करनी चाहिए। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।
कन्या
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आज किसी काम में बच्चों की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जो लोग फिल्म से जुड़े हैं, उनको आज काम का कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। मन्दिर में सरसों का तेल दान करें, करियर में सफलता मिलेगी।
तुला
आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे, लेकिन जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। काम तनाव से बाहर निकलकर कुछ समय बच्चों के साथ बिताना चाहिए। इससे आपको अच्छा लगेगा। साथ ही आपको आज कुछ मनोरंजन के मौके भी मिलेंगे। संतान से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना भी बन रही है। आज आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। अनजान, लेकिन महत्वपूर्ण लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।
वृश्चिक
आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। आपको कोई सोशल वर्क करने का मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा। मंदिर में काली उड़द दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।
धनु
आज दोस्ती के रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। ऑफिस में अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। आज किस्मत से सब कुछ आपके फेवर में होगा। जो लोग किसी तरह की हॉस्पिटलिटी सर्विस से जुड़े हैं, आज उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। अपने गुरु को प्रणाम करें, धन में वृद्धि होगी।
मकर
आज कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। आज आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है। आपको किसी भी मामले को आज बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय व्यतीत करेंगे। इससे सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। ऑफिस के रूटीन वर्क में सतर्क रहने की जरूरत है। आप सामान्य तौर पर अपना काम करेंगे। आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी। मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
कुंभ
आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी होंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आज किसी काम में आपको कुछ लोगों से बड़ी आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला है, तो वो आज आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, तो उससे बात करने के लिये दिन शानदार है। आपकी इच्छा पूरी होगी। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।
मीन
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। फिलॉस्फी के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको काम में महारत हासिर होगी। आज पैसों के मामलों में आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस में दिन आसानी से बीतेगा। आपको घर में सबकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। माता की सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप अच्छा महसूस करेंगे । लोग आपके काम से और आपकी बातों से प्रभावित होंगे। पीपल के पेड़ को प्रणाम करें, संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी।

Related posts

राशिफल 03 जुलाई 2018 : जानें कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

20 सितम्बर 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

5 जून 2022 : जानें रविवार का राशिफल