मेष
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी से बिना वजह उलझने से बचे। ऑफिस के नजदीक अपने लिए घर या अपार्टमेंट तलाशने में सफल हो सकते हैं। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी आय और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी बंधुओं को अपने कार्य पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है। किसी प्रॉपर्टी को किराए पर देने से लाभ होगा। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय सावधानी बरतें। सिर दर्द माइग्रेन की दिक्कत रह सकती है। युवाओं को घर से बाहर निकलते समय सावधान रहना चाहिए, साथ ही यातायात नियमों का पालन करना होगा।
वृष
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। लोगों से बात करने में ज्यादा समय बर्बाद न करें। आप जिस किसी चीज के लिए परिवार पर भरोसा करते हैं उसे पूरी तरह निभाया जाएगा। जीवनसाथी का कोई सरप्राइज आपकी सारी थकावट को दूर कर देगा। आपकी चंचलता आपके प्रेमी को वशीभूत करेगी। फाइनेंस के मामलों में आपकी कोशिशें सफल होंगी। व्यापार में आज दिन की शुरुआत में भागदौड़ रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें। जिनके पास नौकरी नही है उन को किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। पेट की जलन अत्यंत तकलीफ दायक हो सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड सकता है। यात्रा का योग बना है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। महिलायें कुछ खास घरेलू सामान की खरीदारी कर सकती है। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी का निवारण होगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य कहा जा सकता है। आर्थिक रूप से, आप अंततः स्थिरता और सुरक्षा के स्थान पर हैं। संतान कि कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे। आपको व्यवसाय से संबंधित ईमेल प्राप्त होगा। आज आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय सावधान रहना जरूरी है। आज आपकी फिटनेस अपेक्षा से कम हो सकती है, अपने स्वास्थ्य के साथ व्यवहार करते समय अधिक विचारशील रहें। आज किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में अपना वाहन देने से बचें।
कर्क
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा। प्रेम प्रसंग में नज़दीकियां आएंगी। आज आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है|
सिंह
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपनी कोशिशों में कमी ना होने दें, क्योंकि इस वक्त की गई मेहनत का भविष्य में उचित परिणाम हासिल होगा। अपने साथी के साथ अपने संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करें। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। खिलाड़ी को अपने खेल में कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत और फिटनेस का ख्याल रखना चाहिए,परेशानी से बचे रहेंगे। अच्छी प्लानिंग के साथ किया जाने वाला बिजनेस ट्रिप सफल रहेगा, काम बनने के संकेत हैं।
कन्या
आज के दिन मन में शांति का अनुभव करेंगे। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। आज आप जीवन साथी के साथ बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। पैसे संबंधी उधारी लेने या देने से परहेज करें। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। किसी कार्य में जिम्मेदार बनें। लंबे समय से बीमार लोग चमत्कारिक रूप से ठीक होने की उम्मीद कर सकते हैं। आज आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी।
तुला
आज सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करें आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अपने परिवार के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी दिखाने की जरुरत होगी। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आज आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। काम से संबंधित बढ़ाए हुए प्रयत्नों के कारण बड़ा लाभ होगा। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। भावनाओं में बहकर वरिष्ठ लोग कोई लंबी यात्रा करने से बचें।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आज बिजनेस में कोई नई डील फाइनल होने से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। संपत्ति सम्बंधित मामलों को सावधानी से निपटने की आवश्यकता है। ऑफिस के माहौल में अपने सहयोगियों पर ज्यादा भरोसा ना करके अपनी बुद्धि का ही इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिलाओं को सेहत ठीक रखने के लिए पूरा आराम करने की आवश्यकता होगी। आज वाहन चलाने में बहुत अधिक सावधानी बरतें।
धनु
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आप किसी समस्या से निकलने में असमर्थ हो रहे हैं तो किसी और की मदद ले लेना चाहिए। जीवन साथी के किसी काम को लेकर मदद करेंगे। अविवाहित विवाह से संबंधित निर्णय लेगे इस कारण परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आज गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश आपको मुसीबत में डाल सकती है। नई साझेदारियों की तलाश करें यह आने वाले दिनों के लिए आपके पक्ष में होगी, अगर सावधानी से संपर्क किया जाए तो वे वित्तीय आराम लाएंगे। नौकरी संबंधित बड़ा निर्णय आपके द्वारा अचानक से लिया जा सकता है। युवा वर्ग को मैनेजमेंट मजबूत रखना चाहिए। स्वास्थ्य: बीमार चल रहे लोगों को अपना खान-पान अच्छा रखना होगा। अपनी प्रॉपर्टी देखने के मकसद से आज शहर से बाहर के इलाके का भ्रमण करने जाएंगे।
मकर
आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से खर्च अधिक हो सकते हैं। किसी के साथ आज आप उलझने से बचें। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास बना कर रखना जरूरी है। आज सामान्य से अधिक धन लाभ होगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनायेंगे। काम में आपका फोकस बढ़ेगा। खाने पीने को लेकर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं रख पाना नुकसान देने वाला है। यदि आप धूम्रपान करते है तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है। किसी मशहूर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।
कुंभ
आप अपने बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते है। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात आज सार्वजनिक हो सकती है। जीवनसाथी कोई कीमती सामान खरीद सकता है। जीवनसाथी को आज आप ससुराल पक्ष के लोगों से मिलाने लेकर जा सकते हैं। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। आज आर्थिक स्तर पर संतोषजनक स्थिति में रहेंगे। रियल एस्टेट का बिजनेस करने वालों को बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। स्किल निखारने के लिए आपके द्वारा किया जा रहा प्रयास बॉस को प्रभावित कर सकता है। युवाओं को अपने किसी मनपसंद कार्य के पूरा होने से सुकून रहेगा। सेहत की बात करें तो तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा। कुछ लोगों को खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी कारण की वजह से अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए सुखद अनुभव रहेगा।
मीन
आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी तरह का कोई समझौता करना पसंद नहीं करेंगे। रिश्ते में नवीनता बनाने रखने के लिए कुछ नया करते रहें। सिंगल लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेला महसूस करेंगे। आज परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में बातचीत हो सकती है। बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के कामकाज में फोकस कमजोर न पड़ने दें। विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है। मौसम का कुछ प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परिवार के साथ पास के किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना मानसिक शांति देगा।









