राशिफल

11 जून 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज किसी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। आपके कामकाज की तारीफ होगी। आज बहुत से लोग आपकी बात मानेंगे। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष
आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन
आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा।आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। मंदिर में शहद की शीशी दान करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

कर्क
आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आज गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। गंभीर बातचीत में आपको सफलता मिलने की संभावना है। रुके हुए कामों की शुरुआत होगी। आपके विचारों को सम्मान मिलगा। आज के दिन गुड़ दान करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह
आज पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्य का सहयोग प्राप्त होगा। अपने दोस्तों से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। सोसाइटी में आज आपको किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिलेगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं। मंदिर में मसूर दाल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढेंगी। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कुछ निजी परेशानियों में आप उलझ सकते हैं। माता-पिता को प्रणाम करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

वृश्चिक
आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथी की मदद करने का मौका मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बन सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको जॉब कॉल आ सकता है। फिजिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। गाय को रोटी पर थोड़े से पके हुए चावल रखकर खिलाएं, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

धनु
आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। ऑफिस में काम को पूरा करने में सक्षम होंगे। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। मंदिर में फल दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे । आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

कुंभ
आज परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग मिलेगा| आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सेहत पर ध्यान दें। इष्टदेव को फूल अर्पित करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

मीन
आज आपके सोचे काम के पूरे होने की संभावना है। आसपास के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की उम्मीद है। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। मंदिर जाकर माथा टेकें, सभी काम में आपको फायदा होगा।

Related posts

24 जनवरी 2019 : जानें गुरुवार (माघ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी) का राशिफल

15 नवम्बर 2022 : जानें मंगलवार ​का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 02 जनवरी, मंगलवार