फतेहाबाद

युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, पुलिस लगी मामले की जांच में

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
गांव ढाबी कला के पास दो अज्ञात लोगों ने 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। 23 वर्षीय मृतक अशोक कुमार भट्टू में जिम चलाता था। पूरी वारदात को दो युवकों ने अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, अशोक कुमार की अपने पड़ोसी विजय पाल टाडा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय विजयपाल टाडा के साथ पुष्कर उर्फ खली भी मौजूद था। विजयपाल टाडा ने अशोक कुमार को गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। ऐसे में प्रत्यक्षदर्शी ने विजयपाल टाडा पर हत्या करने का शक जाहिर किया है।
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर मामले की जांच आरंभ कर दी है। गोली सीधे अशोक की छाती में लगी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे है। इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीम लगी हुई है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जायेगा।

Related posts

रिश्तेदारों पर नाबालिग बेटी का अपहरण करके रेप करने व जहर देकर मारने का आरोप

सर्द रातों में जज्चा—बच्चा को अस्पताल प्रशासन ने जमीन पर सोने को कर दिया मजबूर

Jeewan Aadhar Editor Desk

हादसा : तेज बस ने पुलिसकर्मी को कुचला, मौत