रोहतक

रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को 2 बदमाशों ने मारी गोली, CCTV कैमरे में बदमाशों के चेहरे हुए कैद

रोहतक,
सुबह घुमने निकले हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हुकम सिंह को 2 बदमाशों ने वैश्य कॉलेज के पास गोली मार दी। गम्भीर अवस्था में हुकम सिंह को पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे में भी बदमाशों के चेहरे कैद हुए हैं। पुलिस ने हुकम सिंह के बयान पर दो नामजद बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना की सूचना के बाद शिवाजी कालोनी थाना पुलिस पी.जी.आई. पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। एसएचओ कमलदीप ने बताया कि पंकज बधवार नामक एक युवक के खिलाफ एक मामले में हुकम सिंह ने गवाही दी थी। उसी मामले की रंजिश के चलते 2 बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related posts

चोर एटीएम उखाड़कर ले गए..एटीएम में थे 27 लाख रुपए

ईंट मारकर युवक की हत्या, पुलिस जुटी मामले की जांच में

लाइफकेयर होस्पिटल रोहतक में मिलेंगी मणिपाल हॉस्पिटल्स के चिकित्साकों की सुविधा