राशिफल

14 जुलाई 2019 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज आप परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। विदेश यात्रा का आपको मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। आज कुछ अच्छे लोगों से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। मदद के लिए लोग आसानी से मिल जायेंगे। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष
आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खास खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। ब्राह्मण को कुछ दान करें, आप काम में सफल होंगे।

मिथुन
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिल सकती है। आप कोई जरूरी प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। किसी नए काम के लिए आप सोच-विचार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। उन्हें अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी रखें, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क
आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। व्यापार में आपको उम्मीद से कम लाभ हो पायेगा। किसी पर अपना काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपकी परेशानी दूर होगी।

सिंह
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिल सकती है। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। मन्दिर में तिल दान करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

कन्या
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे। आप हर संभव जरूरतमंद की मदद की कोशिश करेंगे। आपको इससे फायदा भी होगा। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट आज रेस्टोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। मां दुर्गा के मंदिर में नारियल दान करें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

तुला
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम किसी सहयोगी की मदद से पूरे हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। व्यापार में आपकी तरक्की हो सकती है। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक
आज आप मित्र के साथ मूवी की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी जरूरी काम को आप जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर ग्रुप स्टडी करेंगे, तो उनके सभी समस्याएं सॉल्व हो सकती हैं। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप इसमें सफल भी होंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। शिव चालीसा का पाठ करें, सभी काम में आपको सफलता मिलेगी।

धनु
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में कोई जूनियर आपसे मदद मांग सकता है। आप उनकी मदद करने में सफल भी रहेंगे। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपका मन खुश रहेगा। सेहत के मामले में आप फिट रहेंगे। घर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, करियर में सफलता मिलेगी।

मकर
आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। लेकिन किसी जरूरी काम की वजह से आपको प्लान टालना भी पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार- चढ़ाव हो सकता है। आपको किसी काम में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिल सकती है। अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट दें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। अगर स्टूडेंट्स विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। उनको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर आप गंभीरता से विचार करेंगे। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन
आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आपके दाम्पत्य संबंधों में प्यार की बहार आयेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। आप अपने काम की योजना में कुछ बदलाव कर सकते हैं। बॉस आपसे खुश रहेंगे। बॉस के बातों को ध्यान से सुनें। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

Related posts

30 June 2023: वृष, सिंह, मकर, कुंभ राशि वाले अपने खर्चों पर जरुर नियंत्रण रखें, सभी राशियों का जानें राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

14 जून 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

23 March 2024 Ka Rashifal : सौभाग्‍य योग में मेष और सिंह राशि वालों पर मेहरबान होंगे शनिदेव, आपके धन में होगी वृद्धि, जानें 12 राशियों का राशिफल