राशिफल

राशिफल: 03 अप्रैल 2018, मंगलवार

मेष (Aries): सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से आनंद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।
वृष (Taurus): मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। तबीयत का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें। मानसिक बेचैनी से बहुत सी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सलाह है कि मन को संयमित रखें।
मिथुन (Gemini): आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा।
कर्क (Cancer): छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी अनुभव कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद हो सकता है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। पैसे खर्च होंगे। समय से भोजन मिलने में दिक्कत आएगी।
सिंह (Leo): निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगा। प्रेमपूर्ण सम्बंध की गहनता का परिचय होगा। आर्थिक लाभ होगा।
कन्या (Virgo): पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है। चर्चा के दौरान विवाद से बचने की गणेशजी की सलाह है। प्रवास की संभावना है।
तुला (Libra): आर्थिक विषयों को अच्छी तरह से हल कर पाएंगे। आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। साझेदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

वृश्चिक (Scorpio): मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, लाभ होगा। आमोद-प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा।
धनु (Sagittarius): प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा।
मकर (Capricorn): व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के सम्बंध में दौड़धूप बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी।
कुंभ (Aquarius): सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।
मीन (Pisces): आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारी वर्ग के पीछे रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। खर्च अधिक होगा।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

1 अगस्त 2018 : बुधवार का राशिफल

राशिफल: 11 मार्च 2018, रविवार

8 सितम्बर 2019 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk