राशिफल

18 जुलाई 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
गुरुवार को आपका दिन उत्तम रहेगा। काम पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
वृष
गुरुवार को आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए गुरुवार को का दिन शुभ है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।
मिथुन
गुरुवार को आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो सकता है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी काम के लिये योजना बना सकते हैं। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर रख कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिल सकता है। मंदिर में गुड़ का दान करें, समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क
गुरुवार को आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच- समझकर लेना चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।
सिंह
गुरुवार को आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी परेशानियां कम होगी।
कन्या
गुरुवार को आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, रिश्ते बेहतर होंगे।
तुला
गुरुवार को आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। अपने गुरु को कुछ उपहार दें, आपके सभी समस्याओं का हल निकलेगा।
वृश्चिक
गुरुवार को आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
धनु
गुरुवार को आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे।
मकर
गुरुवार को आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। सूर्यदेव को नमस्कार करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।
कुंभ
गुरुवार को आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का गुरुवार को पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अनाथालय में कुछ दान करें, कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
मीन
गुरुवार को आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। मंदिर में फल दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

Related posts

10 अप्रैल 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

16 नवंबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

18 मार्च 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल