राशिफल

30 अगस्त 2019: जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आपके सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरें होंगे। और इसी कारण आपका दिन खुशी भरा रहेगा। आज आप अपने पुराने मित्रों से मिलकर उनके साथ किसी खास विषय पर चर्चा कर सकते हैं। जिससे आपको फायदा होने की भी संभावना है। दाम्पत्य संबंधों की बात करें तो पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। आज के दिन आपको कई तरह के अनुभव होंगे। और उन अनुभवों के आधार पर कोई रचनात्मक आइडिया आपके दिमाग में आ सकता है। वही अगर आप बिजनेस करते हैं तो आपको आज कोई सफलता हाथ लग सकती है। आज लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, धन में बढ़ोतरी होगी।

वृष
आज आप परिवार के साथ बेहतर टाइम स्पेंड करेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की का कोई मौका हाथ लग सकता है। लिहाज़ा ध्यान रखें ऐसा अगर कोई मौका आए तो हाथ ना जानें दें। आज किसी बड़ों की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में सब कुछ स्मूदली चलेगा। आर्थिक मामलों में आपकों फायदा मिलने की संभावना है। वहीं आपके खुशनुमा व्यवहार से घर में रौनक का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन
आज ऑफिस में आपको आपके सीनियर का काफी सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आपकी आमदनी में भी इज़ाफ़ा होने के आसार हैं| आज आप पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे| जिससे घर का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा| वहीं आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान बना रहेगा| जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान आज बना सकते हैं। वहीं अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपके विदेश जाने के चांस भी बन रहे हैं। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में बड़े लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क
आज कोई बड़ा फैसला करने के पहले आपको अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी अड़चने आ सकती हैं। काफी दिनों से अधर में लटका कार्य के पूरे होने की उम्मीद है। लेकिन ध्यान रखें आज कोई भी कार्य करते हुए पॉजीटिव एटीट्यूड रखें, तभी काम सफल होंगे। वहीं किसी रिश्तेदार आने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। हालांकि कामकाज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह
आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जिसके कारण सभी कार्य आपकी इच्छानुसार पूरे नहीं होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी मित्र की सहायता आप कर सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना चाहिए अससे आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। इस राशि के छात्रों की को मेहनत करने की आवश्यकता है। और आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठा सकते हैं। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

कन्या
आज आप खुद को एनर्जी से भरा हुआ महसूस करेंगे इसलिए आज आप जिस भी काम को करेंगे, वो समय से पूरा हो जायेगा। आप अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी महसूस करेंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। किसी जरूरी कामकाज से आपको शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको जीवनसाथी का हर तरह से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है| किसी अहम मामले में सीनियर्स के साथ आपकी बातचीत हो सकती है। छात्रों की बातकरें तो कन्या राशि वाले छात्र आज पढ़ाई-लिखाई में पूरी रूचि लेंगे| कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी।

तुला
छात्रों को आज मेहनत करने की जरूरत है। तभी उन्हे सफलता मिलेगी। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आज आपका मन पूजा पाठ में लगा रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को काफी फायदा हो सकता है । आप कहीं लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलने की संभावना है। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

वृश्चिक
आज अगर थोड़ी सी मेहनत आप करेंगे तो आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा और अब तक रुके हुए तमाम काम परिवार वालों की मदद से पूरे हो जाएंगे। वैवाहिक संबंधों की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम आज बन सकता है। जिससे आप दोनों के बीच रिश्ते और भी मधुर होंगे। इस राशि के कम्प्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन खास है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे प्राप्त होंगे। अगर ऑफिस में काम करते है तो आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे तो आपको काफी अच्छा महसूस होगा। गाय को रोटी खिलाएं, पारिवारिक रिश्ते मधुर होंगे।

धनु
आज आपका मन आध्यात्म की ओर रहेगा। लिहाज़ आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शनो के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ़ होगी। आपको अपने सहयोगियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है उनके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज अगर इस राशि के लोग कोई रचनात्मक कार्य करेंगे तो धल लाभ की संभावना बन रही है। सेहत भी आज आपका साथ देगी और आप बेहतर महसूस करेंगे। आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें, आपका दिन मंगलमय रहेगा।

मकर
आज ऑफिस में सीनियर से अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आज आपको धन लाभ के नए सोर्स मिल सकते हैं। साथ ही आज आप परिवार वालों के साथ गुड टाइम स्पेंड करेंगे। आज बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है जिनके साथ आप मूवी देखने का प्लान भी बना सकते हैं। हालांकि दिनभर बिजी रहनेके चलते आपको शाम के समय आलस्य महसूस हो सकता है। जिससे किसी से आपका वाद विवाद भी हो सकता है इससे बचने की आपको कोशिश करनी चाहिए। सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

कुंभ
आज लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के जो छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है। सफलता आपके कदम चूमेगी। वहीं इस राशि वालों को आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में भी आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। इस राशि के कारोबारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

मीन
आज कोई व्यक्ति आपके लिए मददगार हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। आज परिवार में उत्साह बना रहेगा। संतान पक्ष से भी आज आपको खुशी मिल सकती है। अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

Related posts

15 July 2024 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग में धनु और कुंभ सहित 5 राशियों के लिए भाग्‍य में वृद्धि होगी, जानें 12 राशियों का राशिफल

14 October 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों पर सितारें रहेंगे मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

3 अगस्त 2020 : जानें सोमवार का राशिफल