राशिफल

राशिफल 27 जून 2108 : होगा शनि और चंद्रमा का संयोग, राशि पर असर देखें

मेष:
आज आप किसी भी सरकारी काम में पड़ने से बचें। बाहर के खान-पान की आदत से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्य समय से पूरे नहीं होंगे। ऊपरी अधिकारी आप के पक्ष में नहीं रहेंगे। संतान के साथ मतभेद होने की आशंका है। महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें।

वृषभ:
आज मित्रों और स्‍वजनों के साथ आनंद- उल्लास प्राप्त की प्राप्ति होगी। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आपको प्राप्त होगा, परंतु मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य का विशेष ख्‍याल रखें। खर्च अधिक होगा।

मिथुन:
आज आपके परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मध्‍याह्न के बाद मनोरंजन के अवसर प्राप्‍त होंगे।

कर्क:
भविष्‍य के बारे में योजनाएं बनाने के लिए यह अच्‍छा समय है। एकाग्रता से कार्य करने में सफलता प्राप्‍त होगी। किसी के साथ वाद-विवाद न करें तो ही सही होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार में शांति रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

सिंह:
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या:
गूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता के प्रति आ‍कर्षण पैदा होगा। गणेशजी के आशीर्वाद से आप को आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्‍त होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला:
आज दिन के प्रथम पहर में आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। आपको मानसिक रूप से ग्लानि का भाव रहेगा। परिजनों के साथ अच्‍छा व्‍यवहार करें। धर्म कार्य पर खर्च होने की संभावना है। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक:
आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अगर क्रोध की मात्रा बढे़ तो भी क्रोध न करें। मित्रों के साथ आनंद लें। आपकी वाणी से किसी को ठेस न पहुंचे इस बात का ध्‍यान रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा।

धनु:
वाणी पर संयम रखने की और क्रोध न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। परिजनों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मध्याह्न के बाद कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का वातावरण आनंददायी होगा।

मकर:
सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है। मध्याह्न के बाद सावधानी बरतने की सलाह हैं। स्वास्थ्य को संभालने के साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। मनोरंजन- आनंद उल्लास के पीछे खर्च होगा। कोर्ट- कचहरी के मामले में संभलें।

कुंभ:
आपका मान-सम्मान बढे़गा और धनलाभ होने के संकेत हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आपके कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ भी होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

मीन:
व्यापारीवर्ग के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऊपरी अधिकारी के साथ विवाद में न पड़ें। प्रवास हो सकता है। मध्याह्न के बाद कार्यालय का वातावरण अनुकूल होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

5 मार्च 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

14 सितंबर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

20 अक्टूबर 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल