हिसार

24 लाख रुपए की नकली करंसी के साथ युवक गिरफ्तार

हिसार,
सेक्टर 14 से सिटी पुलिस ने 24 लाख 60 हजार रुपए की नकली नई करंसी पकड़ी है। पकड़ी गई करंसी में 500 व 200 के नोट है। सिटी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए अपना जाल बिछाया। इस दौरान सेक्टर 14 के गेट नम्बर 2 के पास एक पंजाब नम्बर की लाल रंग की स्कूटी चालक पर शक हुआ। स्कूटी की तलाशी लेने पर 24 लाख 60 हजार रुपए की नकली करंसी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान रोहित उर्फ रमन निवासी बारह मोहल्ला के रुप में हुई है। आरोपी से 500/500 रुपये की कुल 38 गड्डियां से 19 लाख रुपये तथा 200/200 रुपये की कुल 28 गड्डियों से कुल 5 लाख 60 हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए है।
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि रोहित हिसार में करीब साल भर पहले राजगुरु मार्केट में एक प्रतिष्ठित शोरुम पर करिंदे के रुप में काम करता था। फिलहाल वह बेरोजगार था। रोहित ने पुलिस को बताया कि उसे पंजाब से एक व्यक्ति का फोन आया, उसी फोन के आधार पर दोनों में नकली करंसी का लेन—देन आरंभ हुआ। रोहित ने बताया कि वह व्यक्ति का नाम नहीं जानता। फोन पर सम्पर्क होने के बाद युवक ने पहले ट्रायल के रुप में 15 हजार की नकली करंसी दी। ये करंसी सफलतापूर्वक चलने के बाद वीरवार को दूसरे दौर में 24 लाख 60 हजार रुपए की नकली उसे दी गई। रोहित के अनुसार उसे टोटल करंसी की आधी कीमत उस व्यक्ति को देनी थी तथा आधी रकम खुद को रखनी थी।
पुलिस अब नकली करंसी सप्लाई करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में लगी है। आरोपी रोहित को आज हिसार अदालत में पेश किया जायेगा।

Related posts

वायदों पर श्वेत पत्र जारी करे भाजपा : संपत सिंह

देश के शीर्ष तीन कृषि विश्वविद्यालयों में शामिल हुआ हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा पुलिस के ADGP ओपी सिंह के साले सुशांत राजपूत का निधन बेहद दु:खद

Jeewan Aadhar Editor Desk