राशिफल

8 सितम्बर 2019 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज करियर में अच्छे प्रदर्शन का योग है। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। टीचर्स का आपको पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। काम में स्थिरता बनी रहेगी। मंदिर में गुड़ दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष
आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को काम में सफलता हासिल होगी। आपके रुके हुए काम आज जरूर पूरे होंगे। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन- मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मिथुन
आज आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आज आपको घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी,जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है । आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है। ब्राह्मण को भोजन कराएं, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

कर्क
आज मन स्थिर न होने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं,लेकिन शाम तक आप बेहतर महसूस करेंगे। आज कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस होगी। किसी काम में कोशिश थोड़ी कम होने से काम अधूरे रह सकते हैं। दोस्तों के साथ अनबन होने की भी संभावना है। आज बेवजह की बातों में ध्यान देने से बचें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर आप एकमत दिखायी नहीं देंगे। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं,आपके साथ सब अच्छा होगा।

सिंह
आज करियर में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति चिंता हो सकती है। अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज आप कोई काम बहुत जल्दबाजी में कर सकते हैं। किसी दोस्त से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलता रहेगा। आज के दिन चिड़ियों को दाना खिलाएं,परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा।

कन्या
आज पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जायेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको कुछ नई चीज़ों से जुड़ाव महसूस होगा। आपके स्वभाव में धीरज बना रहेगा।आपअपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आज के दिन आपके कार्य सफल जरूर होंगे। आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस रहेगा। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। मंदिर में समय बिताएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला
आज आपको प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। आज आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। फिर वह राजनीति घर में भी हो सकती है और कार्यस्थल पर भी। इससे आज आपका काफी समय खराब हो सकता है। घर में मेहमान के आने की संभावना है। एक साथ बैठकर किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक
आज तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

धनु
आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आयेगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। ॐ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर
आज दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी। रिश्तों में मधुरता आयेगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी काम से आपको अधिक भागदौड़ृ भी करनी पड़ सकती है। बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। माता-पिता आज किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं। मंदिर में फल दान करें,आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

कुंभ
आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे,जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपको अपने सगे-संबंधियों से पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेसमैन को काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में भी स्थिति आपके फेवर में रहेगी। दोस्तों के साथ कुछ हंसी-ख़ुशी के पल बितायेंगे। आप थोड़ा मौज- मस्ती के मूड में रहेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सब अच्छा होगा।

मीन
आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं,उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। आज आपके काम जरूर बनेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन आपको प्रसन्नता देगा।आज आपको कोई खास बात पता चल सकती है। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, सभी लोग आपके लिये मददगार साबित होंगे।

Related posts

18 मार्च 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

राशिफल: 13 अप्रैल 2018, शुक्रवार

13 May 2023 Ka Rashifal : तुला और वृश्चिक राशि के जातक फिजूलखर्ची से बचें, जानें अन्य राशियों का हाल