देश

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन

नई दिल्ली,
वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। राम जेठमलानी लंबे समय से बीमार थे। राम जेठमलानी ने कई मशहूर केस लड़े हैं। इसमें इंदिरा गांधी केस के हत्यारों का केस, डॉन हाजी मस्तान और हर्षद मेहता जैसे केस हैं। राम जेठमलानी ने एक मशहूर वकील के साथ राजनेता भी थे। फिलहाल वह आरजेडी से राज्यसभा सांसद थे।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों सतवंत सिंह और केहर सिंह के वकील के तौर पर पेश हुए थे। यही नहीं उन्होंने एम्स के डॉक्टर और इंदिरा गांधी के शव का पोस्टमार्टम करने वाले टी डी डोगरा द्वारा दिए गए मेडिकल प्रमाणों को भी चैलेंज किया था।

राम जेठमलानी के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख व्यक्त किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, अपने आप में एक संस्था, उन्होंने स्वतंत्रता के बाद के भारत में आपराधिक कानून को आकार दिया। उसका शून्य कभी नहीं भरा जाएगा और उसका नाम कानूनी इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा।
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राम जेठमलानी ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया— उन्होंने लिखा, अलविदा दोस्त।

Related posts

कबूतरबाज़ इंस्पेक्टर सहयोगियों समेत गिरफ्तार, एक इंस्पेक्टर फरार

WhatsApp में जुड़ा नया फीचर, अब WhatsApp पर करो पैसों का लेन—देन भी

केंद्रीय राज्य मंत्री को आया चक्कर, RML अस्पताल में करवाया भर्ती

Jeewan Aadhar Editor Desk