राशिफल

29 सितम्बर 2019 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ टाईम स्पेंड करेंगे। कई दिनों से रूके काम में सफलता मिलेगी। जो स्टूडेंट्स बैंक की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन अच्छा रहने वाला है। परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आज आप एकाग्रता से सभी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। दुर्गा जी को प्रणाम करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

वृष
आज आपका वैवाहिक जीवन उमदा रहेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अधिकारियों से मदद मिलेगी। किसी पुराने विवाद में समझौता हो जायेगा। आज आपका ध्यान संतान की ओर भी रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक घर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा। मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, रिश्तों में मिठास आयेगी।

मिथुन
आज आप दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस का जरूरी काम पूरा हो जायेगा। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। रिश्तों में मजबूती आयेगी। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। विदेश में रह रहें दोस्त से मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

कर्क
आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। कोई आपके विचारों का विरोध कर सकता है। आज नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप कुछ नया सीखेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। फ़ास्ट फूड खाना आपको अवॉयड करना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। पैसों के मामलों में आप सोच-समझकर फैसला लें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता हो सकती है। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

सिंह
आज आप किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर शक बने रहने की संभावना है। दोस्तों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। आज व्यापार में आपको सोच समझकर निवेश करना चाहिए। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। माता-पिता संतान के करियर को लेकर चिंतित होंगे। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं किसी सहकर्मी की मदद से दूर हो जायेंगी। दुर्गा जी को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

कन्या
आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। काम में सफलता जरूर मिलेगी। आज दोस्तों के साथ आसपास की अच्छी जगहों पर घूमने का प्लान करेंगे। मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

तुला
आज काम समय से पूरे होने में परेशानी आ सकती है। इकोनॉमिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको पढ़ाई-लिखाई में मेहनत करने की जरूरत है। कारोबार में धन लाभ होने की संभावना है, लेकिन काम के प्रति आपको मेहनत जारी रखने की जरूरत है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आपको रोजगार के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दुर्गा जी को उबले हुए चने का भोग लगाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

वृश्चिक
आज कुछ लोगों से आपको पूरा समर्थन मिलेगा। ऑफिस के काम से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्रा आपको आर्थिक रूप से लाभ देगी। किसी कंपनी से जॉब का ऑफर आने की संभावना ह। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने के भी संकेत है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप दोस्तों के साथ बाहर खुशी के पल बितायेंगे। आपकी दोस्ती मजबूत होगी। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आप सभी काम में सफल होंगे।

धनु
आज जरूरी काम में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने विचार जाहिर करने और अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। कारोबारियों को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के घर डिनर पर जाना पड़ सकता है। वहां आप अपने जीवनसाथी को भी ले जा सकते हैं। नए स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव बना रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहने वाला है। गायत्री मंत्र का जाप करें, धन में वृद्धि होगी।

मकर
आज आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आप कुछ ऐसे मामलों में पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक काम में परिजन का सहयोग हासिल होगा, लेकिन आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने हर काम के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आज कई लोग आपकी बात से सहमत होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपका कोई जरूरी काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा, जिससे आप बहुत राहत महसूस करेंगे। सुबह उठने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन
आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। आज धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। पार्टनर की इच्छाएं पूरी होगी। किसी मित्र से आर्थिक स्थिति पर विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल होगी। कम्प्यूटर स्टूडेंट्स किसी नौकरी के लिये फॉर्म भर सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपको काम में सफलता मिलेगी।

Related posts

20 दिसंबर 2021: जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 20 मार्च 2018, मंगलवार

13 नवंबर 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk