राशिफल

10 नवंबर 2019 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से किये गये कामों में सफलता मिल सकती है। कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बड़ों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। गायत्री मंत्र का जप करें, आपके सभी काम बनेंगे।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आप जो चाहेंगे, उसे हासिल कर लेंगे। आज दिन खत्म होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी से अपने मन की बात कह सकते हैं। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे।

मिथुन
आज आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। आपका दिन अच्छा रहेगा। आप दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको बहुत फायदा मिलेगा। आपकी कोई पुरानी समस्या आज खत्म हो सकती है। किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है। मंदिर में फल का दान करें, आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। भागदौड़ से आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज पारिवारिक विवादों से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखना बेहतर होगा। मेहनत करने पर ही काम सफल होंगे। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपकी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी काम करते समय अपने मन को शांत रखें, काम आसान होंगे। अपने ही नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके काम सही तरीके से पूरे होंगे।

कन्या
आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। परिस्थितियां आपके फेवर में होगी। आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। पक्षियों को बाजरा खिलाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं । किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है । पैसों का लेन-देन करते समय अच्छे से सोच-विचार कर लेना बेहतर रहेगा। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ बड़े मामलों में फैसले लेने में आपको परेशानी हो सकती है। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके साथ सब ठीक होगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपको किसी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। आपका करियर नये रूप में उभर सकता है । आपका व्यक्तित्व निखर सकता है। लव पार्टनर से सहयोग मिल सकता है। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु
आज किसी मित्र की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जाएगा।आज आपका दिन शानदार रहेगा। सोशल नेटवर्किंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। साथ ही बढ़ता खर्च आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग में देर हो सकती है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। ईस्टदेव को पुष्प अर्पित करें, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ
आपका मन रचनात्मक कार्यों की तरफ होगा। आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।आपके मन की इच्छाएं पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। संतान से कोई खुशखबरी मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति की मदद करके अच्छा लगेगा। घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपकी इच्छाएं पूर्ण होगी।

मीन
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक रहेंगे। किसी करीबी से खुशखबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आपका व्यवहार दूसरे लोगों को प्रभावित कर सकता है। बच्चों के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

Related posts

24 मार्च 2023 राशिफल: मेष, कन्या, वृश्चिक राशि वालों को हो सकती है हानि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

19 मार्च 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

राशिफल: 26 जनवरी 2018, शुक्रवार