हिसार

परिणय सूत्र में बंधे युवा आईएएस अधिकारी डा. गौरव सैनी

हिसार,
राजस्थान बैच के युवा आईएएस अधिकारी एवं हिसार के जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. दलबीर सैनी के पुत्र डा. गौरव सैनी परिणय सूत्र में बंध गये। उनका विवाह लाडवा के पूर्व विधायक डा. पवन सैनी की पुत्री डा. आशिमा के साथ हुआ है।
हिसार से डा. गौरव की बारात कुरूक्षेत्र में लाडवा के पूर्व विधायक डा. पवन सैनी के आवास पर पहुंची। यहां पर बारात का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कुरूक्षेत्र में डा. गौरव एवं डा. आशिमा की शादी के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मंत्री कंवरपाल गुर्जर, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कलायत की विधायक एवं मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक घनश्याम सर्राफ, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सैनी, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज सहित अनेक विधायकों, मंत्रियों व नेताओं ने शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

बारात की वापसी पर डा. दलबीर सैनी, उनकी धर्मपत्नी डा. संगीता सैनी एवं अन्य परिजनों ने पुत्र-पुत्रवधु का स्वागत किया। डा. संगीता ने इस अवसर पर कहा कि उनके दो बेटे हैं और आशिमा के रूप में उन्हें बेटी मिली है, यह उनके परिवार के लिए बहुत खुशी का पल है। बारात की वापसी पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. दलबीर सैनी की ओर से आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश सैनी, रोहतक के उपायुक्त आरएस वर्मा, सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक नैना चौटाला, रणबीर गंगवा, विनोद भ्याणा, एचसीएस अधिकारी सुमित कुमार, आईपीएस अधिकारी राजेश दुग्गल, भिवानी के एसडीएम सतीश सैनी, हिसार के सिटी मजिस्टे्रट अश्वीर नैन, हिसार के मेयर गौतम सरदाना, हिसार नगर निगम की संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल, हिसार के सिविल सर्जन डा. संजय दहिया, उचाना के एसडीएम राजेश खोथ, एचसीएस अधिकारी अशोक बंसल, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की चेयरमैन ज्योति बैंदा, पूर्व मंत्री संपत सिंह, सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी परमजीत अहलावत, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ज्ञानसिंह, अमन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डा. साहिब राम गोदारा, रोहतक की सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पारू लता, भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सोनाली सिंह, जिला अध्यक्ष गायत्री देवी, भाजपा नेता रवि सैनी, पार्षद अनिल सैनी, कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा, धर्मबीर गोयत, एडवोकेट मुकेश सैनी व कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया, पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी, अत्तर सिंह सैनी सहित अनेक नेता, विभिन्न जिलों के आईएएस, आईपीएस व एचसीएम अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Related posts

उपायुक्त ने शिक्षा अधिकारियों को दी वेतन बंद करने की चेतावनी

Jeewan Aadhar Editor Desk

सर्दी का कहर जारी,रात्रि को तापमान में गिरावट की संभावना

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार साउथ बाइपास पर सड़क हादसा, 2 दोस्तों की मौके पर मौत—1गंभीर