देश

सर्पदोष से मुक्ति के बहाने पुजारी ने किया 3 सगी बहनों से रेप, गिरफ्तार

सतना,
कथित तौर पर एक पुजारी ने दोष मुक्त कराने के नाम पर एक ही परिवार के तीन सगी बहनों को अपनी हवस का शिकार बना लिया। परिजनों के मुताबिक पुजारी ने पूजा और सर्प दोष की मुक्ति के बहाने तीनों बहनों को अकेले कमरे में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया। परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल सतना जिले के एक गांव में एक परिवार ने अपनी बेटियों की शादी और काल सर्प दोष मुक्त करने के लिए पूजा रखवाई थी। उसी इलाके के पुजारी नारायण स्वरूप जब पूजा कराने के लिए घर पहुंचे तो तीनों बेटियों की सुख शांति के लिए होने वाली पूजा के लिए एक कमरे को चुन लिया।
इसके बाद पुजारी ने विशेष पूजा और अनहोनी का डर दिखाकर परिजनों को घर से दूर भेज दिया और एक-एक कर तीन सगी बहनों को कमरे के अंदर बुलाया। पीड़ित लड़कियों के मुताबिक कमरे के अंदर पुजारी ने कपड़े उतरवाकर बारी-बारी से तीन बहनों के साथ बलात्कार किया।
जब पुजारी अपनी हवस को अंजाम देकर वापस लौट गया तो पीड़ित लड़कियों ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। बेटियों की बात सुनकर हैरान पिता उन्हें लेकर थाने पहुंचे और आरोपी पुजारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया।
पुलिस ने इस मामले में तीनों बहनों का मेडिकल और बयान दर्ज कराकर आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने POCSO एक्ट की धारा 5/6, 7/8 और आईपीसी की धारा 376(2)(4), 376(ग) के तहत मामला दर्ज किया है।

Related posts

PM मोदी को जान से मारनी की धमकी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा ईमेल

महंगाई की आहट, सकपकाई मोदी सरकार ने आयात-निर्यात पर शुरू की बंदिशें

Jeewan Aadhar Editor Desk

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या की खबर निकली फर्जी, दल्ला लखबीर गैंग ने ली जिम्मेवारी

Jeewan Aadhar Editor Desk