फतेहाबाद

मसाज पार्लर के नाम पर करते थे गंदा काम, कई राज्यों से आती थी युवतियां—जानें विस्तृत जानकारी

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
पुलिस ने मंगलवार रात को मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने शहर के सिरसा रोड पर और पालिका मार्केट में मौजूद मसाज सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने वहां 10 युवतियों व 5 युवकों को काबू किया।
पकड़े गए युवक व युवतियां आपत्तिजनक हालत में थे, इसके बाद पुलिस ने सभी पर देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई युवतियों पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली और गुडगांव की रहने वाली है। पकड़े गए सभी युवक फतेहाबाद के आसपास के इलाकों के हैं।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मसाज सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्य चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने दो टीमों का गठन किया और सिरसा रोड पर स्थित द हैवन और पालिका बाजार में अरोमा के नाम से चल रहे मसाज और स्पा सेंटर पर कार्रवाई की गई। जहां से 10 युवतियों व पांच युवकों को काबू किया गया है। पकड़ी गई युवतियों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

नागरिकों की समस्याओं के निवारण हेतू जिला स्तर पर बनाया जाएगा कॉल सैंटर : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

फसल विविधिकरण को अपनाकर जिला में 4705 किसानों ने की 12800 एकड़ भूमि में फसलों की बिजाई : उपायुक्त

अस्पताल के कर्मचारी अचानक गए हड़ताल पर, मरीजों का हुआ बुरा हाल