राशिफल

24 जनवरी 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

24 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। अपने काम को पूजा मान कर आप खूब मेहनत करेंगे। कुछ लोगों को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। काम में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक तौर पर बहुत से अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी किसी रुचि को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में सुखी छण आएंगे और शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

वृष
भाग्य का साथ मिलने के कारण दिन काफी अनुकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है। कुछ लोगों का मनचाही जगह स्थानांतरण का योग बन जाएगा, जिसमें खुशी होगी। आपका भाग्य प्रबल होगा इसलिए बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। धन प्राप्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक आचरण करेंगे और उससे संबंधित खर्च करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा।

मिथुन
आपका स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है और मानसिक रूप से भी आप तनावपूर्ण स्थितियों में रहेंगे। निर्णय लेने की शक्ति प्रभावित होगी। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका जीवनसाथी धार्मिक आचरण करेगा और परिवार में कोई पूजा-पाठ हो सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अपने ससुराल पक्ष से मेल मुलाकात करने से बचना चाहिए, क्योंकि झगड़ा हो सकता है और उनके परिवार में किसी का स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नौकरी के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा।

24 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

कर्क
व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। आर्थिक रुप से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। पुरानी बातों को भूल जाने में ही फायदा है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी माफी मांगे तो उसे गले से लगाना ही फायदेमंद रहता है। छोटी बातों की अनदेखी करना ही ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य गति से चलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी संभावित है।

सिंह
एसिडिटी और जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते है। किसी बहुत पुरानी बात को लेकर आपका काफी खर्चा भी हो सकता है। आज किसी भी विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से आपका प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय से आप किसी धार्मिक दृष्टिकोण पर विचार विमर्श करेंगे। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें।

कन्या
काम के सिलसिले में आज आप थोड़े कमजोर पड़ सकते हैं। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप के काम करने के लिए जगह सही नहीं है, इसलिए आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। यात्राओं के लिए दिन कमजोर रहेगा, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार—चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपका साथी आपको खुश का पूरा प्रयास करेगा लेकिन आपका चिढ़चिढ़ापन मन का खट्टा कर सकता है।

24 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

तुला
उतार-चढ़ाव भरा दिन रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में कोई नई बात आपके सामने आएगी। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा लेकिन फिर भी आप अपने मनोबल के कारण अपने काम को सही अंजाम तक पहुंचा पाएंगे। बिना सोचे विचारे बात करने से आपको परेशानी हो सकती है। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उनके लिए भी दिन अनुकूल है लेकिन उनका जीवनसाथी आज किसी यात्रा पर जा सकता है और संभव है कि वह कोई तीर्थयात्रा हो, जिस पर आप भी उनके साथ जाएं।

वृश्चिक
यात्राओं से आर्थिक लाभ होगा। कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा और परिवार में सुख शांति रहेगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा और आप स्वयं में ऊर्जा का अनुभव करेंगे। भाग्य आपको कर्म करने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप जितने प्रयास करेंगे, उसका आपको लाभ मिलेगा। अपने कार्यस्थल पर आपको अच्छे अनुभव होंगे और उसकी वजह से आप अपने काम को पसंद करेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है।

धनु
मानसिक दवाब से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। खर्चे बने रहेंगे, फिर भी आर्थिक रूप से आप मजबूती अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको शासन का सहयोग मिलेगा और राज्य पक्ष से लाभ होगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। रिश्तों में अनुकूलता रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा, वे अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं दूर यात्रा पर निकल सकते हैं।

24 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मकर
खर्चों से मुक्ति मिलेने के कारण आप काफी अच्छा अनुभव करेंगे। आर्थिक तौर पर आप मजबूत बनेंगे। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से भविष्य के किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार में सब एक दूसरे को खुश रखने की कोशिश करेंगे।

कुंभ
प्रेम भावना ताजगी म​हसूस करवायेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा और आप मजबूती से अपना काम करेंगे। आप किसी लंबी यात्रा या विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है क्योंकि आप के खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम जीवन में दिन अनुकूलता वाला रहेगा और कुछ लोग अपने प्रिय को प्रेम विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी दिन बेहतर रहेगा।

मीन
आज आपका खुशियों से भरा दिन है। एक साथ कई लाभ हो सकते हैं। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और इस वजह से कार्य में सफलता मिलेगी और आपको हर्ष होगा। दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल मिलेंगे। अपने खास दोस्तों से मिल मुलाकात होगी। परिवार के बड़ों का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा और आप नई जीवन ऊर्जा का एहसास करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा और व्यापार में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

24 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

राशिफल: 18 फरवरी 2018, रविवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

6 जनवरी 2023 : जानें शुक्रवार का राशिफल

14 अक्टूबर 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल