राशिफल

29 जनवरी 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

29 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके पक्ष में होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनके साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको अपनी माता का सहयोग मिलेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। मंदिर के बाहर बैठे लोगों को भोजन कराएं, कारोबार में तरक्की होगी।

वृष
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। लोग आपको सपोर्ट करेंगे। इससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आप हर कदम पर सच का साथ देंगे। आज आप धार्मिक किताब पढ़ने में रूचि ले सकते हैं। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। उनके साथ मिलकर किये गये कामों से आपको फायदा होगा। गाय को हरी घास खि‍लाएं ,आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

मिथुन
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा,परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म भी मिलेगा। आपको किसी प्रोफेसर से मदद मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। गणेश जी को मोदक चढ़ाएं, कारोबार में वृद्धि होगी।

29 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

कर्क
आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला है। राजनीतिक से जुड़े लोगों को अपने काम में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जो युवा प्राइवेट जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना बन रही है। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

सिंह
आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उनके साथ आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपकी मेहनत रंग भी लायेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मंदिर के बाहर लोगों को लडडू का प्रसाद बाटें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कन्या
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स को किसी काम से बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने अनुभवों का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। लेकिन आज आप अपनी शादि में आ रही रूकावटों को लेकर थोंडा परेशान हो सकते हैं। इसके लिए आज के दिन सुबह नहाने के बाद पूजा कर के सौभाग्य बीसा यंत्र धारण करें, ऐसा करने से आपकी शादी में आ रही सारी रूकावटें खत्म होंगी।

29 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

तुला
आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है। इस राशि के लॉ के छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको सही दिशा में मेहनत करने से ही फल मिलेगा। ऑफिस के किसी काम से आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी भी काम की शुरूआत से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। आज कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज रह सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। कोई नया दोस्त बनने की भी संभावना है। श्री गणेशाय नमः, मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक
आज आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए जॉब के अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष के साथ आपके संबध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। आज लोगों के ऊपर आपका प्रभाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होने की संभावना है। छात्रों के लिए आज पढांई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए आज के दिन गणेश जी की पूजा कर के विद्या यंत्र धारण करें।

धनु
आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के जो लोग सी.ए, यानी चार्टेड अकाउंटेंट हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप हर तरह से सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। हरा रूमाल साथ रखें, दिन बहुत अच्छा बितेगा।

29 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मकर
आज ऑफिस में सबका सहयोग मिलेगा। सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। आमदनी में इज़ाफा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। आपकी स्थिति हर तरह से मजबूत रहेगी। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर- परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटें आ सकती हैं। इसके लिए आज के दिन आप लाल घुघची के 7 दाने लाल रंग के कपडे में बांधकर तिजोरी में रखें।

कुंभ
आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी से पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। आपके रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहन के सहयोग से कोई काम शुरू करेंगे, तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग जरूर मिलेगा| शयनकक्ष का रंग हल्का गुलाबी या हल्का हरा रखें, दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी ।

मीन
आज आपको दूसरों के साथ अपने व्यवहार को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। धन लाभ के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। दिनभर के कामों से आपको थोड़ा तनाव होगा। परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा। मंदिर जाकर गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से अपके जीवन की सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

29 जनवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

24 जुलाई 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

17 फरवरी 2021: जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 जनवरी 2021ः जानें शुक्रवार का राशिफल