राशिफल

6 फरवरी 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

6 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई मित्र आपसे घर पर मिलने अचानक आ सकता है। आपका कोई जरुरी काम पूरा हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। महिलाएं आज शॉपिंग करने जा सकती है। जरुरतमंद को पीला वस्त्र दान करें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृष
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आप आयात-निर्यात के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा । आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। इस राशि के छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी को कुछ उपहार दें साथ ही उसकी भावनाओं की कद्र करें, आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। गरीबों में खीर बाटें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप काम की योजना तैयार कर सकते हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, साथ ही मॉर्निंग वॉक भी करते रहिये, सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। छात्र अपने मित्रों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। मंदिर में फल दान करें, आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन किसी सामाजिक कार्यों में लगेगा जिससे लोगों के बीच आपकी तारीफ होगी। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। करियर की दिशा से आप भटक सकते हैं। आपको अपना माइंड एक जगह लगाकर काम करने की जरुरत है। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। मेहनत के बल पर आप अपना काम पूरा करनें में सफल होंगे। बिजनेस में पैसा लगाने से आपको फायदा हो सकता है। बेसन के लड्डू भगवान विष्णु को चढाएं,सभी कष्ट दूर होंगे।

6 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

सिंह
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। साथ ही उनसे किसी विशेष काम में आपको मदद मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। किसी अधिकारी से आप सहयोग मांग सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज के दिन ऊँ बृं बृहस्पते नम: मंत्र का 11 बार जप करें, रूके हुए सारे काम पूरे होंगे।

कन्या
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपको काम में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। लवमेट एक दूसरे को कुछ- उपहार दें, रिश्ते और मजबूत होंगे। आपको व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे,ये बदलाव फायदेमंद रहेगा। कपड़ा व्यापार से संबंधित लोगों को लाभ होगा। माथे पर केसर का तिलक लगाएं ,आपके सभी काम बनेंगे।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको लाभ हो सकता है। ऑफिस के किसी काम में अधिक समय लग सकता है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार के बीच अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन आपसी समझ से सब ठीक हो जाएगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। मंदिर में चने की दाल दान करें, रुके कार्य पूरें होंगे।

वृश्चिक
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं, वहां जाकर आपको अच्छा लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। माता-पिता के प्रति कर्तव्यों को आप अच्छी तरह पूरा कर सकते हैं। आप दूसरों से अपनी बातें शेयर कर सकते हैं। किसी खास काम के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है। विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

6 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

धनु
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की जाने वाली यात्राओं से आपको लाभ होगा। बिजनेस में अधिक मुनाफे के लिए आपको किसी से सहयोग प्राप्त होगा।| रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल जायेगा । परिवार में भाई-बहनों से आपको अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे। कुछ अलग और नया करने की इच्छा आपके मन में रहेगी। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

मकर
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपको किसी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। कई दिनों से आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। साथ ही कम्पीटेटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपकी उलझनें कम हो सकती है। आपको मेहनत का फल मिल सकता है। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा फिट रहेगी। पीपल के वृक्ष को पानी दें, आपका दिन बेहतर होगा।

कुंभ
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आपको लाभ होगा। सेहत के मामले में आप बेहतर महसूस करेंगे। लवमेट के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। इस राशि की महिलाएं कुछ नया पकवान बना सकती हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे संपर्क करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। चिड़ियों को दाना डालें ,आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी।

मीन
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। माता-पिता के सहयोग से आपके काम पूरे हो सकते हैं। घर पर अचानक कोई मित्र आ सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए। किसी से वाद-विवाद होने की आशंका है। आपको सोच-समझकर ही अपनी बात किसी के सामने रखनी चाहिए। सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से आपको मुनाफा हो सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

6 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

23 अक्टूबर 2022 : जानें रविवार का राशिफल

9 नवंबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

17 फरवरी 2019 : जानें रविवार (माघ, शुक्ल पक्ष, द्वादशी) का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk