राशिफल

16 फरवरी 2020 : जानें रविवार का राशिफल

16 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज आप परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। साथ ही उनसे किसी विशेष काम में आपको मदद भी मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मजबूती आएगी, साथ ही उनके साथ आप कहीं बाहर घूमने जाएंगे। दोस्तों के साथ आज समय बिताएंगे। घरेलू महिलाएं आज काम से अपने लिए कुछ समय निकाल पाएंगी। सूर्यदेव को हाथ जोडकर नमस्कार करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

वृष
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। सेहत के मामले में आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिनके साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। मीडिया के छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। मंदिर में गुड़ दान करें, कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन
आज अचानक कोई मित्र आपसे घर पर मिलने आएगा, जिससे आपका कोई जरुरी काम रूकने की संभावना है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। लॉ के छात्रों के लिए दिन सफलता देने वाला है। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपको पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।चिड़ियों को बाजरा डालें, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

16 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

कर्क
आज आपके मन में नए विचार आयेंगे। किसी काम को करने के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर योजना बनाएंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन व्यर्थ की चीजों में पैसे खर्च करने से आपको बचना चाहिए। शाम को आप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस करेंगे। बड़े-बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस राशि के छात्र अपने मित्रों से पढाई के विषय में मदद लेंगे। बिज़नेस के सिलसिले में आपको अचानक कहीं जाना पड़ेगा। जल में लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। लोगों के बीच आपके व्यवहार की तारीफ होगी। शाम को परिवार वालों के साथ समय बीतेगा,जिससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए आप अपनी मेहनत जारी रखें। मेहनत के बल पर आप सफल होंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में किसी करीबी से विचार करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

कन्या
आज आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सीनियर्स के सहयोग से आज आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आपके दाम्पत्य जीवन में मजबूती आएगी। व्यापार में आपको अचानक से धन लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे जो आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें,करोबार में बरकत होगी।

16 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

तुला
आज माता-पिता के सहयोग से आपका कोई काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आपको अचानक किसी रिश्तेदार के घर जाना पढेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। आज किसी से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। घर की सुख-समृद्धि ठीक-ठाक रहेगी। आप सोच-समझकर ही अपनी बात किसी के सामने रखें। आज आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। ॐ भास्कराय नम: मंत्र 11 बार जपें,रूके हुए काम पूरें होंगे।

वृश्चिक
आज आपको किसी विशेष काम में दोस्तों से मदद मिलेगी। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिल जायेगा। अकाउंट्स के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल बना रहेगा। पहले दी गयी किसी परीक्षा का आपको बेहतर परिणाम हासिल होगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आज आपको बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन मंदिर में नारियल दान करें, सूर्य के अशुभ प्रभाव से बचे रहेंगे।

धनु
आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी काम में उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। छात्रों को करियर से जुड़े अच्छे मौके मिलेंगे। ऑफिस में आज कोई जूनियर आपसे मदद मांगेगा। आप उनकी मदद करने के लिये तैयार रहेंगे। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। अपने ईष्टदेव का ध्यान कर प्रणाम करें, घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

16 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मकर
आज किसी काम के लिए आपके मन में कोई नया आईडिया आएगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण आपका तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी में आपको कोई अच्छी डील मिलेगी। ऑफिस में आज काम को जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए। आपसे कुछ गलतियाँ होने की संभावना है। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लाल फल सूर्य को अर्पित करके गरीबों में बाट दें, जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ
आज सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। आपको काफी फायदा होगा। काम के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही अपनी मेहनत का बेहतर फल मिलेगा। आज घर का वातावरण आपको और भी आनंदित बनाएगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, समाज में मान समान बढेगा।

मीन
आज आपको लाभ के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने रिश्तों में बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। आज संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा। आप कुछ कामों के प्रति चिंता मुक्त रहेंगे। बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से पूरा कर लेंगे। मंदिर में शहद दान करें, सेहत अच्छी रहेगा।

16 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

10 अक्टूबर 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

4 May 2024 Ka Rashifal : आज शनिवार को धनिष्‍ठा नक्षत्र में शनिदेव करवाएंगे इन 5 राशियों की मौज, जानें 12 राशियों का राशिफल

12 नवंबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk