राशिफल

18 फरवरी 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

18 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज व्यापार में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी, धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके धन में वृद्धि होगी। आज घर-परिवार का वातावरण बेहतर बना रहेगा। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आप अपने करियर को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, जिसमे आप कामयाब भी होंगे। ऑफिस में कुछ लोग आपकी सकरात्मक सोच से प्रभावित होंगे। गाय को रोटी खिलाएं, सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

वृष
आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। साथ ही आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। आई. टी सेक्टर से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। मॉस कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए दिन शानदार है। हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं,जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन
आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आज कामकाज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डालेगी। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए सुबह-शाम टहलें,जिससे आप बेहतर फील करेंगे। आजआपको नकारात्मक सोच से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ कहीं घुमने का प्लान बनायेंगे। लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। मंदिर में इत्र की शीशी भेंट करें, करियर में सफलता मिलेगी।

कर्क
आज किसी विशेष काम में मित्रों से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपका काम आसान होगा। आज आप खुद को आलस्य से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको व्यायाम करने की जरूरत है। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कोई नयी ड्रेस डिजाईन करने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगायें,सेहत अच्छी बनी रहेगी।

18 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

सिंह
आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आप कोई नया काम करने के बारे में सोचेंगे। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से सब कुछ अच्छा रहेगा। कॉमर्स के छात्रों को अपने किसी विषय में आ रही समस्या का हल मिलेगा। मछलियों को दाना डालें, कार्यों में आ रही रूकावटें दूर होंगी।

कन्या
आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खास खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं घूमने जायेंगे। इससे आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इससे आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। हनुमान जी को सिंदूर चढाएं, रिश्तों में आ रहीं अड़चने समाप्त होंगी।

तुला
आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है, जिससे आपको धन लाभ भी होगा। आज आपके किसी घरेलू काम की गति धीमी होगी। इससे आपकी परेशानी बढ़ेगी, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से सब ठीक हो जायेगा। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम टलेगा। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ेगा। हनुमान मंदिर में बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं, परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज आप अपने ऑफिस के काम में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीदें होंगी। आप उन उम्मीदों को पूरा करने में सफल रहेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, हर तरह के भय से छुटकारा मिलेगा।

18 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

धनु
आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके दम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी। अपनी कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते अच्छे होंगे।

मकर
आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांस काम करते हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल मिलेगा। आज व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी कपड़े की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। मंदिर में मसूर की दाल दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कुंभ
आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। कला के छात्रों को अपने टीचर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सुलझ जायेगी। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप फिट रहेंगे। आज आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा वाले लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा। जरुरतमंद को भोजन कराएं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन
आज जीवनसाथी की मदद मिलने से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। आज दोस्तों की सलाह बड़ी ही फायदेमंद रहेगी। आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। शिक्षकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। योग करने से आप स्वस्थ रहेंगे। किसी काम के लिए जल्दबाजी में फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। आज वाद विवाद से बचे। बंदरों को केला खिलाएं, रोजगार के अवसर मिलेगे।

18 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

28 जुलाई 2019 : जानें रविवार का राशिफल

18 May 2023: मेष, तुला, मकर राशि वाले न करें गलती, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

4 अगस्त 2022: जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk