राशिफल

21 फरवरी 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

21 फरवरी 2020 : जान्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा होगा। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुरता बढ़ेगी। करोबारीओं को कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। आज आपको नया अनुभव मिलेगा। कोई रचनात्मक काम आपके दिमाग में आ सकता है। छात्रों को परिक्षा में सफलता मिलेगी। लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

वृष
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन
आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है। इस राशि के कंप्यूटरस्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। कुछ स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। चिड़ियों को दाना डालें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आज धन लाभ होने के अवसर बन रहे है। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करना पढेगी। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। दिनभरके कामों से आलस्य महसूस होगा। पूराने विवाद भी सामने सकता हैं, आपको उनसे बचना चाहिए। माता दुर्गा की धूप, दीप से पूजा करें, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

21 फरवरी 2020 : जान्म तारीख से जानें अपना राशिफल

सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना अच्छा रहेगा। आपको कहीं लंबी यात्रा पर जाना पड़ेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों को कॉन्फिडेंट से नहीं कह पायेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आज कोई नया दोस्त बनेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको पड़ोसियों से मदद मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद ले, पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

कन्या
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार वालों का साथ मिलेगा। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। आज के दिन माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, करियर में और आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

तुला
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सारे काम आपके इच्छा अनुसार होने में परेशानी आ सकती है। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगें। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। बेडरूम में अपने बैड के पास एक लव बर्ड का स्टेचू रखने से, जीवनसाथी से बड़ रही अन बन दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आयेंगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग करेंगे। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

21 फरवरी 2020 : जान्म तारीख से जानें अपना राशिफल

धनु
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से मन को राहत महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। माँ लक्ष्मी को सफेद पुष्प चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से रूके हुए काम पूरे होंगे। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। माँ दूर्गा को नारियल अर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कुंभ
आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नियमित कामकाज में आपका मन लगेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। चींटियों को आटा डालें, रोके हुए कार्य पूरे होंगे।

मीन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी अच्छी दोस्ती हो सकती है। मंदिर में दही का दान करें, बिजनेस में मुनाफा होगा।

21 फरवरी 2020 : जान्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

राशिफल: 31 दिसंबर, रविवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

18 नवम्बर 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 मार्च 2021 : जानें सोमवार का राशिफल