धर्म हिसार

चारनोंद में नवनिर्मित श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर का लोकार्पण

हिसार,
जिले के गांव चारनोंद में नए बने श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर का लोकार्पण स्वामी राजेंद्रानंद हरिद्वार ने किया। श्री गुरु जंभेश्वर भगवान का जागरण लगाया गया तथा सुबह 120 शब्दों का हवन किया गया तथा पाहल बनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह लांबा ईटीओ कालवास तथा श्रवण कुमार वर्मा समाजसेवी बाडया ब्राह्मण ने कहा कि बिश्नोई समाज श्री गुरु जंभेश्वर भगवान के नियमों का पालन करते हुए हमेशा पर्यावरण प्रेमी तथा जीव प्रेमी समाज रहा है। उन्होंने कहा कि हमें श्री गुरु जंभेश्वर के बताए हुए नियमों पर चलना चाहिए। प्रदीप बेनीवाल ने कहा कि मन्दिर आस्था का स्थान होते है। चारनोंद गांव जो कि एक छोटा सा गांव है विश्नोई आबादी कम होने के बावजूद भी बहुत अच्छा मंदिर का निर्माण किया गया है। श्री बेनिवाल ने कहा कि सिर्फ मंदिर निर्माण से ही हमारा कार्य पूरा नहीं हो जाता यहां पर सुबह-शाम हवन होना चाहिए। श्री गुरु जंभेश्वर द्वारा बताए गए नियम अनुसार कार्य करने चाहिए पेड़ पौधे लगाने चाहिए जीवों की रक्षा करनी चाहिए जो कि हमारा नैतिक दायित्व है। अखिल भारतीय सेवक दल के प्रधान सहदेव कालीराणा ने कहा कि मंदिर बनने से गांव में धार्मिक जागरूकता आएगी।

इस अवसर पर बिश्नोई सभा चारनोंद के प्रधान महेंद्र सिंह भांभू ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और समृति चिन्ह भेंट किये। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष निहाल सिंह गोदारा, जीव रक्षा प्रधान कृष्ण राहड़, मास्टर दीवान सिंह प्रधान हनुमान मंदिर, चारनोंद, महेंद्र सिंह प्रधान राजपूत सभा, अनिल भाम्भू, सचिव अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा जिला सभा हिसार, डा. सुरेंद्र खीचड़ महासचिव जाम्भाणी साहित्य अकादमी, कृष्ण काकड़, डा. कृष्ण लाम्बा पशु चिकित्सक कालवास, रायसाहब वकील, रावतखेड़ा, पृथ्वी सिंह बेनीवाल, पिरथी सिंह खीचड़, भूप सिंह, पूर्व उपप्रधान चौथा राम ज्याणी, विजय सिंह, सुरेश कालिराणा, सियाराम आदि उपस्थित थे।

Related posts

श्री राधे कृष्ण बड़ा मंदिर में शुरू हुई मेहंदी की चुंदड़ी की रस्म

हिसार की दो नन्हीं परियां विज्ञापन फिल्म व मॉडलिंग में बिखेरेगी अपना जादू

नलवा हलका की रैली को सफल बनाएं महिलाएं : सोनाली

Jeewan Aadhar Editor Desk