राशिफल

22 फरवरी 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

22 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगें। लवमेट के साथ आपके रिश्तें अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बनेगा। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

वृष
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन
आज आप दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। कोई आपकी ऑफिशियल जानकारी लीक कर सकता है। आपको ध्यान से अपना काम करने की जरूरत है। आप किसी सामाजिक कार्य में हाथ बंटाएंगे। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिलेगी। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी भी आर्थिक फैसले के लिये आप सतर्क रहें। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, लम्बे समय से चल रहीं समस्याएं दूर होगी।

कर्क
आज बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने की जरूरत है। बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें, ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।

22 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

सिंह
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा होगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए आपको नया मौका मिलेगा। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे। व्यापार में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते में मजबूती आएगी। सरसो के तेल की बोतल मंदिर में दान करें, करोबार में बरकत होगी।

कन्या
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलाएगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगा। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद करेंगे। परीक्षा के परिणाम आपके अनुसार आएंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, रोजगार के अवसर मिलेंगे।

तुला
आज अपने काम के लिए आपके मन में नया विचार आएगा। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू करेंगे। लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लगेगा कि आपका कोई काम पूरा नहीं हुआ, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस होगा। इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिलेगी। मंदिर में गुड़ का दान करें, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक
आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव होंगे। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा। जरूरतमंद को काला वस्त्र दान करें, कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

22 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा। शिक्षा में बेहतर परिणाम के लिए गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी। मंदिर में काले चने का प्रसाद बाटें,आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

मकर
आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला लेंगे। संतान की ओर से आपको खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जाएगा। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। पीपल के पेड के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं, शनि के कुप्रभावों से बचे रहेंगे।

कुंभ
आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपके लिये बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद होगी। विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा । काम के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का 11 बार जप करें, सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

मीन
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगी। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरित होगी। कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर सम्बन्ध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज के दिन उड़द की दाल का दान करें, घर की आर्थिक समस्या खत्म होगी।

22 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

13 अगस्त 2022 : जानें शनिवार का राशिफल

25 January 2024 Ka Rashifal : आज 4 राशियों के जातकों पर रहेगी गुरु की आसीम कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

18 June 2023 Ka Rashifal: कर्क, सिंह और कुंभ समेत इन दो राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल