राशिफल

10 मार्च 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

10 मार्च 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके कुछ नए दोस्त भी बनेंगे। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। लवमेट को उपहार मिलेगा। किसी से बात करते समय शब्दों पर संयम रखे। आपको भावुक होने से बचना चाहिए। आपको लाल रंग से होली खेलना अच्छा रहेगा। चावल से बनी खीर से भगवान का भोग लगायें, स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

वृष
आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे। खुशियाँ कभी भी मिल सकती है। सामाजिक कामों में आप सफल होंगे। आपको नीले रंग से होली खेलना फायदेमंद रहेगा। आप घर पर छोटी-सी पार्टी करेंगे, जिसमे लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। मंदिर में चन्दन की सुगंध वाली धूप जलाएं, लम्बे समय से चल रही स्वास्थ संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन
आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपको संचार-साधनों से फायदा होगा। ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे। इस राशि के शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। पूरे दिन घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। ब्राउन रंग से होली खेलना आपके लिए हितकर रहेगा। घर पर दोस्तों का आना-जाना लगा रहेगा। 7 चुटकी होली की राख और 7 गोमती चक्र बांधकर तिजोरी में रखे, आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

कर्क
परिवार वालों के साथ होली का आनन्द उठाएंगे। घर पर अचानक से मेहमान आयेंगे। आपको सबकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। दोस्तों से तालमेल अच्छा बना रहेगा। शाम को आप थोड़ी थकान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। लवमेटस के लिए दिन खुशियाँ देने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आप पैसों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

सिंह
किसी पुरानी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी, लेकिन बच्चों के खेल-कूद से आपकी सारी चिंताएं दूर हो जायेगी। जितना हो सके घर में समय बिताएं, इससे सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। घर में किसी समारोह का आयोजन करेंगे। किसी से ज्यादा दिन से चल रही अनबन समाप्त हो जायेगी। आपको कई तरह के पकवानों का आनन्द उठाने का मौका मिलेगा। दंपत्ति एक दुसरे को गोल्डन या पीला रंग लगायें, रिश्तों में और मजबूती आएगी। दोस्तों के साथ होली का आनंद उठाएंगे। हनुमान जी का दर्शन करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या
पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आप अपनी भावनाओं को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा। आपको पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। इस राशि के रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। बिजनेस की तरक्की और आर्थिक समस्यायों से मुक्ति पाने के लिए, आज हनुमान जी को केसरिया रंग के गुलाल से टीका लगायें।

तुला
आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के कारोबारियों के लिए कोई बड़ी डील होने के योग बन रहे है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन रहा है। लवमेटस अगर घर पर अपनी शादी की बात करें, तो बात बन सकती है। शाम को किसी रिश्तेदार के यहाँ डिनर पर जायेंगे। ज्यादा तली-भुनी चीजे खाने से परहेज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें, समस्याओं का हल मिलेगा।

वृश्चिक
आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा। लवमेटस के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगायें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

धनु
आपको अचानक से धन लाभ होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप कोई नई चीज सीख सकते हैं। दूसरे लोगों की सलाह फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। किसी समारोह में शामिल होने के भी योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आप किसी फ्रेंड के यहाँ पार्टी में जायेंगे। आपको व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मकर
घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी अनजान पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आपको किसी को भी बहुत जल्दी अपना दोस्त नहीं बनाना चाहिए। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव के बारे में विचार करेंगे। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। अपने गुरु को कुछ गिफ्ट दें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

कुंभ
नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका कोई दोस्त अपने परिवार के साथ आपके घर आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका रुझान सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोक हो सकता है। दंपत्ति एक दुसरे को हरा गुलाल लगायें, रिश्तों में और मजबूती आएगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहें है। वाहन लेने का मन बनायेंगे। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं,आपका दिन अच्छा रहेगा।

मीन
कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर बना रहेगा। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप समाज के कुछ लोगों को अपने फेवर में करने सफल होंगे, इससे आपको भविष्य में पूरा फायदा मिलेगा। आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शाम कोआपके घर कोई रिश्तेदार डीनर पर आयेंगे। जरुरतमंद को भोजन करायें,कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी।

Related posts

राशिफल: 28 अप्रैल 2018, शनिवार

14 December 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों पर गुरुदेव की ​रहेगी विशेष कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

4 July 2023: तुला, कुंभ समेत इन 4 राशियों के लिए सावन के पहले दिन बने सुख समृद्धि के संयोग